Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

चंडीगढ़

हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ की मासिक बैठक संपन्न

05 जनवरी, 2026 11:40 AM

चंडीगढ़: हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ की मासिक बैठक रविवार शाम 5 बजे महासभा के कार्यालय, सेक्टर-41बी, चंडीगढ़ में प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत खेल सचिव संजीव शर्मा द्वारा बाबा जी का जयकारा लगाने तथा पिछले माह की बैठक की कार्रवाई को पढ़कर कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तुत करने से हुई। इसके उपरांत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह मुनि जी मंदिर, सेक्टर-23डी, चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। इस अवसर के आयोजन हेतु उप प्रधान अशोक शर्मा को कन्वीनर नियुक्त किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के चयन की जिम्मेदारी महासभा के सम्मानित सदस्य एवं अधिवक्ता रमेश शर्मा को सौंपी गई।

इसके अलावा महासभा द्वारा 22 फरवरी 2026 को स्वच्छता अभियान आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इस अभियान के लिए धनास क्षेत्र को स्थान के रूप में निर्धारित किया गया तथा महासभा के सम्मानित सदस्य विनोद कौंडल को स्वच्छता अभियान का कन्वीनर नियुक्त किया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ प्रत्येक वर्ष अपना वार्षिक समारोह आयोजित करती है, जिसके लिए अप्रैल माह निर्धारित किया गया है। हालांकि वार्षिक समारोह की तिथि एवं स्थान अभी तय नहीं किए गए हैं। इस संबंध में अंतिम निर्णय अगली मासिक बैठक में लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

‘उर्जावरण’ में ऊर्जा संरक्षण और डिकार्बोनाइजेशन पर विशेषज्ञों ने किया मंथन