Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

हिंद महासागर में मलेशिया के डूबे हवाईजहाज एमएच 370 की खोज में अभियान अभी तक असफल

24 जनवरी, 2026 09:49 PM

मास्को: मलेशिया की एक एयरलाइंस के लापता विमान एमएच 370 की पानी के भीतर खोज कर रही अमेरिकी समुद्री रोबोटिक्स कंपनी 'ओशन इनफिनिटी' को अपने ताजा अभियान में अब तक कोई महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिली है। पीड़ितों के परिजनों को भेजी गई एक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, लगातार प्रयासों के बावजूद विमान का कोई सुराग नहीं मिला है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "पानी के नीचे चलने वाले वाहनों की निरंतर तैनाती और व्यापक सर्वेक्षण कवरेज के बावजूद, अब तक के खोज अभियानों में कोई महत्वपूर्ण खोज या निर्णायक परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है।"

गौरतलब है कि सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज अर्मडा ने छह जनवरी से 15 जनवरी के बीच, लगभग 7,236.40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का मानचित्रण किया। पहले इस अभियान के पूरा होने की तिथि 16 जनवरी तय की गई थी, लेकिन सर्वेक्षण क्षेत्र को अधिकतम करने और परिचालन संबंधी कारणों से इसे बढ़ाकर 24 जनवरी कर दिया गया।

डूबे हुए हवाई जहाज के खोज अभियान में तीन बेहद खास पानी नीचे चलने वाले वाहनों हयूजिन एयूवी का उपयोग किया जा रहा है। इससे 14 जनवरी को एक ही दिन में सबसे अधिक 870.91 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया गया। अब यह अभियान 7वीं आर्क के दक्षिणी हिस्से में केंद्रित है। यह वह भौगोलिक सीमा है जिसे उपग्रह संचार से मिली जानकारी के आधार पर विमान की अंतिम संभावित स्थिति माना गया है।

उल्लेखनीय है कि आठ मार्च 2014 की सुबह, मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777-200 विमान (फ्लाइट एमएच 370) कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए रवाना हुआ था। इसमें 227 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यह रडार से गायब हो गया।

माना जाता है कि विमान दक्षिण हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन व्यापक तलाशी अभियानों के बाद भी आज तक इसके दुर्घटना स्थल का सटीक पता नहीं चल सका है।मलेशियाई परिवहन मंत्रालय ने 3 दिसंबर, 2025 को इस वर्तमान 55 दिवसीय अभियान की अनुमति दी थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर