Monday, August 17, 2026
BREAKING
गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज

हरियाणा

हरियाणा सरकार को झटका, शिक्षा से वंचित करना मौलिक अधिकार का उल्लंघन

22 फ़रवरी, 2026 12:45 PM

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से एक ऐतिहासिक निर्णय में स्पष्ट किया है कि आजीवन शिक्षा’ प्राप्त करना सिर्फ एक इच्छा नहीं बल्कि एक संवैधानिक दायित्व है. अदालत द्वारा हरियाणा सरकार के उस तर्क को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें एक नए नियुक्त कर्मचारी को सिर्फ इसलिए उच्च शिक्षा की परमिशन नहीं दी गई थी क्योंकि उसने अभी 3 साल की नियमित सेवा पूरी नहीं की थी. इस निर्णय ने हरियाणा के ग्रुप सी और ग्रुप डी के उन हजारों कर्मचारियों को राहत दी है.

हरियाणा सरकार को झटका
इस निर्णय से उन कर्मचारियों के लिए नए रास्ते खुल गए हैं जो नौकरी के साथ- साथ अपनी डिग्री पूरी करना चाहते हैं. यह निर्णय स्पष्ट करता है कि प्रशासनिक नियम किसी व्यक्ति के विकास और शिक्षा के अधिकार से बड़े नहीं हो सकते. जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ द्वारा अपने फैसले में कहा गया कि एक ‘आदर्श नियोक्ता’ के रूप में राज्य का कर्तव्य बनता है कि वह अपने कर्मचारियों को शैक्षणिक उन्नति के लिए प्रोत्साहन प्रदान करें, न कि उनके रास्ते में रोड़े अटकाए.

पढ़ने के लिए मांगे अनुमति
यह मामला हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के जरिए नियुक्त वेटरनरी लाइवस्टॉक डेवलपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए) नवीन कुमार से संबंधित है. नवीन द्वारा 15 फरवरी 2024 को ड्यूटी ज्वॉइन की गई थी. नवीन 10वीं और 12वीं पास है वह अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते थे. उन्होंने 29 मई 2024 को विभाग से डिस्टेंस एजुकेशन के माध्यम से बीए करने की अनुमति मांगी. उन्होंने लिखित में भरोसा दिया कि वे कोई ‘स्टडी लीव’ (अध्ययन अवकाश) नहीं लेंगे और न ही सरकारी काम पर इसका कोई प्रभाव पड़ने देंगे.

मौलिक अधिकार का उल्लंघन
2 जुलाई 2024 को विभाग द्वारा आवेदन यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने अभी 3 साल की अनिवार्य सेवा पूर्ण नहीं की है. जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ ने हरियाणा सरकार के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर शिक्षा से वंचित करना मौलिक अधिकार का उल्लंघन है. अदालत का कहना है कि बेहतर शिक्षित कर्मचारी आखिर में सार्वजनिक हित में ही काम करते हैं. अदालत ने देखा कि 3 साल की सेवा की शर्त सिर्फ उन कोर्सेज पर लागू होती है, जहां कर्मचारी को कॉलेज जाने के लिए स्टडी लीव लेनी होती है.

नहीं होगा अध्ययन अवकाश
डिस्टेंस ऑनलाइन मोड में जहां कर्मचारी को ऑफिस से लीव नहीं चाहिए, वहां सेवा अवधि की कोई बाध्यता नहीं रहती. इस फैसले से कर्मचारियों को लाभ तो होगा मगर इसके साथ कुछ शर्ते भी शामिल की गई है. नई शर्तो के मुताबिक, कर्मचारी को कोई अध्ययन अवकाश नहीं मिलेगा. कार्य का स्तर और गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए. कर्मचारी का अवकाश सिर्फ परीक्षा अवधि के दौरान ही दिया जाएगा.

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित