Saturday, August 08, 2026
BREAKING
विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी ईरान के मंत्री ने प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, शिक्षा और शोध सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति पीएम मोदी आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित; 3,000 से ज्यादा छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन जयपुर में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक संपन्न, ‘जयपुर सहमति’ और एमएसएमई क्रेडिट सिद्धांतों को मंजूरी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन इजरायली मीडिया का दावा- कभी भी आ सकती है ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा की मौत की खबर प्रवासी संघर्ष के बीच स्पेन ने इटली से आने वाले लोगों पर अस्थायी बॉर्डर चेकिंग लागू करने का किया ऐलान ईरान अमेरिका से बातचीत के पक्ष में, लेकिन सरेंडर नहीं करेंगे: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

सेहत

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

08 अगस्त, 2026 04:10 PM

अगर आपको लगता है कि मच्छर आपको दूसरों से ज्यादा काटते हैं, तो हो सकता है कि आप किसी खास प्रजाति के मच्छर के 'फेवरेट' हों। लेकिन जरूरी नहीं कि हर मच्छर आपको पसंद करे। एक नई स्टडी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियां अलग-अलग इंसानों की तरफ आकर्षित होती हैं। फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एफआईयू) के शोधकर्ताओं ने 119 लोगों पर यह अध्ययन किया। इसमें दुनिया की तीन ऐसी मच्छर प्रजातियों को शामिल किया गया, जो इंसानों में कई गंभीर बीमारियां फैला सकती हैं। शोधकर्ताओं ने देखा कि इन तीनों प्रजातियों को इंसानों की गंध और शरीर से निकलने वाले अलग-अलग रासायनिक संकेत किस तरह आकर्षित करते हैं। अध्ययन में एडीज एजिप्टी, एडीज एल्बोपिक्टस और क्यूलेक्स क्विनक्वेफैसिएटस को शामिल किया गया। ये तीनों अलग-अलग बीमारियों को फैलाने में भूमिका निभाते हैं। इनमें डेंगू, जीका, येलो फीवर और वेस्ट नाइल जैसी बीमारियां शामिल हैं। नतीजें चौंकाने वाले थे। तीनों प्रजातियों ने एक जैसे लोगों को पसंद नहीं किया। हर प्रजाति ने इंसानी शरीर की गंध को अपने तरीके से 'पढ़ा' और उसके आधार पर तय किया कि किस इंसान के पास जाना है।


दरअसल इंसानी शरीर से एक हजार से ज्यादा तरह के वाष्पशील कार्बनिक यौगिक निकल सकते हैं। इनमें से कई के बारे में वैज्ञानिक अभी पूरी तरह नहीं जानते। यही रसायन हमारी प्राकृतिक गंध का हिस्सा बनते हैं और मच्छरों के लिए किसी तरह के संकेत का काम कर सकते हैं।
स्टडी में सामने आया कि एडीज एजिप्टी ऐसे लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित हुआ, जिनकी त्वचा में कुछ खास वाष्पशील रसायन कम मात्रा में थे और जो शरीर पर कोई अतिरिक्त खुशबू नहीं लगा रहे थे। इस प्रजाति ने पुरुषों की तरफ हल्की ज्यादा पसंद भी दिखाई। यह मच्छर दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहता है।


वहीं एडीज एल्बोपिक्टस, जिसे एशियन टाइगर मच्छर भी कहा जाता है, त्वचा से प्राकृतिक रूप से निकलने वाले कुछ खास केटोन्स और पौधों जैसी गंध वाले रसायनों की ओर ज्यादा आकर्षित हुआ। यह भी दिन में सक्रिय रहने वाली प्रजाति है।
तीसरी प्रजाति क्यूलेक्स क्विनक्वेफैसिएटस की पसंद और भी अलग निकली। यह मच्छर आमतौर पर रात में ज्यादा सक्रिय होता है और इंसान की त्वचा पर मौजूद माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे सूक्ष्मजीवों के समुदाय को पहचानने पर ज्यादा निर्भर करता है।


हमारी त्वचा पर हमेशा लाखों-करोड़ों सूक्ष्मजीव मौजूद रहते हैं। ये माइक्रोब्स हमारी त्वचा की गंध को प्रभावित करते हैं। स्टडी में पाया गया कि कुछ बैक्टीरियल परिवार मच्छरों को इंसान की तरफ आने के लिए प्रेरित कर सकते हैं, जबकि कुछ दूसरे बैक्टीरिया उन्हें दूर रखने वाले संकेत दे सकते हैं।
बता दें कि यह अध्ययन वैज्ञानिक जर्नल आईसाइंस में प्रकाशित हुआ है। शोध टीम का नेतृत्व एफआईयू के न्यूरोजेनेटिसिस्ट मैथ्यू डीगेनारो कर रहे थे, जबकि इस रिसर्च की अगुवाई पीएचडी छात्रा कायली मारेरो ने की। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इसके नतीजे भविष्य में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने के नए तरीके विकसित करने में मदद कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय

पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, छोटी सी गलती से बिगड़ सकती है सेहत

मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, छोटी सी गलती से बिगड़ सकती है सेहत

मेकअप के बाद ये गलतियां कर रहीं हैं आपकी स्किन खराब, जानिए चेहरे की चमक बचाने का सही तरीका

मेकअप के बाद ये गलतियां कर रहीं हैं आपकी स्किन खराब, जानिए चेहरे की चमक बचाने का सही तरीका

स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मददगार हो सकते हैं प्रकाश-सक्रिय नैनोरोबोट

स्तन कैंसर के लक्षित उपचार में मददगार हो सकते हैं प्रकाश-सक्रिय नैनोरोबोट

आलू या खीरा- आंखों के काले घेरे को कौन जल्दी कम करता है? जानिए लगाने का सही तरीका

आलू या खीरा- आंखों के काले घेरे को कौन जल्दी कम करता है? जानिए लगाने का सही तरीका

घुटनों में दर्द होने पर ये 6 गलतियां अक्सर करते हैं लोग, फौरन रोकना है जरूरी

घुटनों में दर्द होने पर ये 6 गलतियां अक्सर करते हैं लोग, फौरन रोकना है जरूरी

किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह

किडनी को उम्रभर स्वस्थ रखना है तो अपनाएं ये 5 आदतें, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी की वजह

रोज करें गरुड़ासन, मजबूत होंगे हाथ-पैर और दूर होगी शरीर की जकड़न

रोज करें गरुड़ासन, मजबूत होंगे हाथ-पैर और दूर होगी शरीर की जकड़न

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

त्वचा का ख्याल रखता है फलों का राजा आम, विटामिन से भरपूर फल ऐसे बढ़ाता है चेहरे की चमक

त्वचा का ख्याल रखता है फलों का राजा आम, विटामिन से भरपूर फल ऐसे बढ़ाता है चेहरे की चमक