Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

हर दिन 1100 से अधिक बुजुर्गों द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा से मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बनी सफ़ल जन-हितैषी पहल

02 मई, 2026 07:40 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अब पूरे पंजाब में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। हर दिन 1100 से ज्यादा बुजुर्ग श्रद्धालु आरामदायक और अच्छे इंतज़ामों के साथ पवित्र स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। लोगों की ज़रूरतों और भावनाओं को समझते हुए काम करने के संदर्भ में यह पहल सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की सफ़लता के पीछे पुख्ता प्लानिंग और बढ़िया मैनेजमेंट है। राज्यभर में 95 डीलक्स एसी बसें चलाई जा रही हैं, जो 50 साल या इससे ऊपर के श्रद्धालुओं को उनके घर के पास से ही लेकर निकलती हैं; चाहे गांव हो, कस्बा हो या शहर और श्रद्धालुओं को बिना किसी झंझट के सीधा तीर्थ स्थलों तक पहुंचाया जाता है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करवाए जाते हैं। इसके साथ दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग और पार्टिशन म्यूजियम जैसे अहम स्थानों पर भी ले जाया जाता है। अमृतसर से कई जत्थे श्री आनंदपुर साहिब तक जाते हैं, जहां विरासत-ए-खालसा जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं। यानी आस्था के साथ-साथ इतिहास से भी जुड़ने का मौका मिलता है।

श्री आनंदपुर साहिब में बनाई गई टेंट सिटी इस योजना की खास पहचान बन चुकी है। यहां एक साथ करीब 700 श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतज़ाम है। हर टेंट में अटैचड बाथरूम है, साफ-सुथरे कॉमन एरिया में कीर्तन और ध्यान के लिए अलग जगह है और खाने के लिए बढ़िया डाइनिंग हॉल भी है। गर्मियों में राहत देने के लिए पूरी टेंट सिटी को एयर-कंडीशंड रखा गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान पीने का साफ पानी, हल्का नाश्ता, तीनों वक्त का भोजन और ठहरने की पूरी व्यवस्था सरकार मुफ्त देती है। मतलब, पैसे की वजह से कोई भी अपनी श्रद्धा से दूर न रह जाए।

राजस्व मंत्री ने बताया कि इसके अलावा करीब 900 वालंटियर्स पूरे समय श्रद्धालुओं के साथ रहते हैं। रास्ता दिखाने से लेकर हर छोटी-बड़ी मदद तक, हर बुजुर्ग का ख्याल रखा जाता है, जैसे अपने घर का कोई बड़ा हो।

उन्होंने बताया कि योजना का सुचारू संचालन दिखाता है कि इसे कितनी सोच-समझकर बनाया गया है। पंजाब भर से लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं, क्योंकि अब उनकी बरसों पुरानी इच्छा सच हो रही है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि सेवा और सम्मान का एहसास है जो हज़ारों बुजुर्गों के जीवन में संतोष, आस्था और खुशी लेकर आ रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट