Monday, August 24, 2026
BREAKING
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की सख्ती, पीजीएसए ने न‍ियम तोड़ने वाले जहाजों को दी जब्ती की चेतावनी उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू टीचर और परिवार के सदस्यों की हत्या पर वीएचपी में आक्रोश, सरकार से कार्रवाई की मांग दिल्ली में डिवाइडर पार कर सामने से आ रही इनोवा से टकराई कार: दो विधायक समेत 6 लोग घायल यूक्रेन-नॉर्वे के बीच बड़ा रक्षा समझौता, जेलेंस्की ने नॉर्वे के साथ ‘एलिजाबेथ’ समझौते पर किए हस्ताक्षर तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय UP चुनाव से पहले सवर्ण नाराज, आंदोलन का आगाज; भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947' स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक्स, डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

सेहत

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक्स, डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

24 अगस्त, 2026 10:59 AM

दिल्ली में इस साल स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हार्ट, लंग्स ,डायबिटीज के मरीज और जिनकी कमजोर इम्यूनिटी है, उन्हें स्वाइन फ्लू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए कुछ चीजों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें। बच्चों से बूढ़ों तक में अगर इम्यूनिटी वीक हुई, तो स्वाइन फ्लू या फिर साधारण फ्लू होने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए कई फल, सब्जियां और मसाले हैं लेकिन अलग से कुछ ऐसे ड्रिंक्स भी हैं, जिन्हें पीने से आपके शरीर को कीटाणुओं से लड़ने की ताकत मिलेगी। डॉक्टर यशीनोरी अबे ने 3 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स को बनाने और पीने का सही तरीका बताया है, चलिए आपको बताते हैं।

क्यों जरूरी होती है स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी?
मजबूत इम्यूनिटी का मतलब है कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण और बीमारी पैदा करने वाले वायरस, बैक्टीरिया आदि से बेहतर ढंग से मुकाबला कर पाती है। शरीर को किसी भी संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। कई बीमारियों से रिकवरी में शरीर को मदद मिलती है। मजबूत इम्यूनिटी का ये मतलब भी नहीं है कि आपको कोई फ्लू हो ही नहीं सकता बस आप गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे और जल्दी इंफेक्शन का खतरा नहीं रहेगा।

3 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स
लेमन-जिंजर ड्रिंक
आपको 1 गिलास पानी लेना है और उसमें अदरक के कुछ टुकड़े डालकर अच्छे से उबाल लेना है। फिर इस पानी को छान लीजिए और हल्का ठंडा होने दीजिए। फिर इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ये ड्रिंक व्हाइट ब्लड सेल्स के सर्कुलेशन और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

हल्दी वाला ड्रिंक
डॉक्टर हल्दी वाले ड्रिंक को पीने की सलाह भी देते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ इंफेक्शन के खतरे को कम करती है। आपको 1 गिलास पानी लेना है और उसे पैन में चढ़ाना है, अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, चुटकीभर नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालकर उबालना है। हल्का ठंडा हो जाने पर इस ड्रिंक को आप पिएं। हल्दी, नमक, काली मिर्च के तत्व आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करेंगे और सीजनल इंफेक्शन से बचाएंगे।

ग्रीन टी-लेमन ड्रिंक
ग्रीन टी में कैटेचिन (Catechins), खासकर EGCG, पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ग्रीन टी को लोग वेट लॉस के लिए पीते हैं लेकिन इससे आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग हो सकती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर को बैड बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करते हैं। ग्रीन टी में आधा नींबू का रस मिलाकर आप सुबह पी सकते हैं, इससे आपकी इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलेगा और स्किन भी ग्लोइंग हो जाएगी।

डॉक्टर से कब संपर्क करें
ये इम्यूनिटी-बूस्टर ड्रिंक्स स्वस्थ वयस्कों के लिए हैं और इन्हें किसी भी तरह से मेडिकल उपचार का विकल्प नहीं समझना चाहिए। अगर आपको फ्लू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं या कोई समस्या लंबे समय तक बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लें। 48 घंटे से ज्यादा समय तक तेज बुखार रहना, सांस लेने में गंभीर तकलीफ या सीने में दर्द, बेहोशी या तेज सिरदर्द जैसे लक्षण गंभीर संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में समय पर डॉक्टर से सही सलाह लेना जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय

रोज 5 मिनट करें पूर्वोत्तानासन, कमर-कंधे होंगे मजबूत और तनाव होगा दूर

रोज 5 मिनट करें पूर्वोत्तानासन, कमर-कंधे होंगे मजबूत और तनाव होगा दूर

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

अगर बाल रूखे और बेजान हैं, तो लगाएं मेथी के दाने से बना हेयर मास्क, हफ्ते भर में दिखेगा फर्क

तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

उष्ट्रासन: रीढ़ को लचीला बनाए, पेट की चर्बी घटाए और आंखों की रोशनी बढ़ाए

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च

सोशल मीडिया का असर, छात्रों में हार्मोन बिगाड़ने वाले प्रोडक्ट का बढ़ा उपयोग : रिसर्च