Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी इस्पात मंत्रालय का विशेष अभियान 6.0, स्वच्छता और ई-कचरा प्रबंधन पर रहेगा फोकस भारतीय राजदूत ने नेपाल के विदेश मंत्री से की विदाई मुलाकात नागालैंड सरकार नौकरी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार कर रही है लाइव एंटरटेनमेंट इकोनॉमी का ढांचा थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ 16-18 सितंबर तक रूस की आधिकारिक यात्रा पर भारत-फिलीपींस संबंधों में पिछले एक दशक में मजबूती आई, रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते: राजदूत आरएसएस की सेवा की सदी भारत की सेवा परंपरा को दर्शाती है: उपराष्ट्रपति भारत का वैश्विक प्रभाव बढ़ने के साथ हिंदी की आवश्यकता भी बढ़ेगी: डॉ. मनसुख मांडविया

सेहत

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

16 सितंबर, 2026 03:06 PM

स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। इसकी शुरुआती पहचान और समय पर चिकित्सीय मूल्यांकन से आगे की देखभाल और उपचार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है। इसलिए अपने शरीर में होने वाले बदलावों को समझना और उन्हें लेकर सजग रहना बेहद जरूरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्तन में नई गांठ या कोई कठोर हिस्सा महसूस होना ऐसा बदलाव है, जिस पर ध्यान देना चाहिए। हर गांठ कैंसर नहीं होती। कई बार गांठ के पीछे सामान्य कारण भी हो सकते हैं। फिर भी अगर स्तन में कोई नई गांठ महसूस हो, खासकर जो बनी रहे या समय के साथ बदलती महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है। अगर स्तन के आकार, स्वरूप या बनावट में अचानक कोई बदलाव दिखाई दे, तो उसे नजरअंदाज न करें। दोनों स्तनों के आकार में थोड़ा अंतर सामान्य हो सकता है, लेकिन किसी एक स्तन में नया और असामान्य बदलाव नजर आए तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

स्तन की त्वचा पर लालिमा, मोटापन, सूजन, गड्ढे जैसा दिखना या बनावट में अचानक बदलाव भी ध्यान देने योग्य संकेत हो सकते हैं। ऐसे बदलावों का कारण संक्रमण या कोई दूसरी समस्या भी हो सकती है, इसलिए केवल लक्षण देखकर निष्कर्ष निकालने के बजाय विशेषज्ञ से जांच कराना सही कदम है।
निप्पल या उसके आसपास की त्वचा में अचानक परिवर्तन, जैसे निप्पल का अंदर की ओर खिंचना, त्वचा में बदलाव या लगातार किसी तरह की परेशानी महसूस होना, डॉक्टर को बताना चाहिए।

यदि निप्पल से बिना दबाए अपने आप कोई असामान्य स्राव निकलता है, खासकर अगर उसमें खून दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सही कारण जानने के लिए चिकित्सकीय जांच जरूरी है।
सबसे जरूरी बात यह है कि इनमें से कोई भी एक लक्षण दिखने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को स्तन कैंसर ही है। लेकिन शरीर में नया या असामान्य बदलाव लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण