Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

सूर्यकुमार यादव ने फाइनल में बिखेरी अपनी चमक, कपिल देव-श्रीसंत जैसा किया कारनामा; कैच नहीं, लपका वर्ल्‍ड कप

30 जून, 2024 10:23 AM

नई दिल्लीः 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। भारत 17 साल बाद टी-20 विश्व कप विजेता बन गया है। भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 177 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। यहां से उनकी जीत तय लग रही थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

सूर्य कुमार यादव ने लिया डेविड मिलर का कैच
भारत ये फाइनल मैच जीत चुका है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब हमें हार करीब लग रही थी, ठीक इसी मोमेंट पर सूर्य कुमार यादव सामने आए, उन्होंने डेविड मिलर का असंभव सा कैच लेकर एकदम से बाजी पलट दी और उस एक पल की वजह से जीत के हीरो बन गए।

इस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की कहानी 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 1983 वर्ल्ड कप फाइनल जैसी रही जिसमें क्रमश: श्रीसंत और कपिल देव के शानदार कैच ने टीम इंडिया की जीत की कहानी लिखी थी। कुछ उसी तरह से बारबेडोस में खेले गए इस फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने कपिल देव जैसा शानदार कारनामा किया। एक वक्त साउथ अफ्रीका की आसान जीत नजर आ रही थी लेकिन हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर खतरनाक हेनरिक क्लासेन को पवेलियन का रास्ता दिखाने के बाद टीम इंडिया की मैच में जबरदस्त वापसी कराई। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं था। एक छोर पर अभी भी किलर द मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर खड़े हुए थे।

साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी और गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। हार्दिक ने पहली ही गेंद फुलटॉस डाली जिसे मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर दे मारा लेकिन बाउंड्री पर खड़े सूर्या ने कमाल की फील्डिंग करते हुए पहले गेंद को पकड़ा और मैदान के अंदर भेज दिया। इसके बादल सूर्या बाउंड्री के बाहर गए और फिर खुद को संभालते हुए मैदान के अंदर आकर कैच को लपक लिया।

मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्या ने ये कैच नहीं बल्कि मैच पकड़ा। इस कैच को देखकर 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के उस ऐतिहासिक कैच की याद आ गई जो श्रीसंत ने पकड़ा था। कपिल देव के मैच विनिंग कैच की भी यादें ताजा हो गई जो उन्होंने 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में उल्टी दिशा में दौड़ते हुए विवियन रिचर्ड्स का लपका था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी