Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

सीरीज कब्जाने उतरेगा भारत, तीसरा टी-20 आज, जीतने की कोशिश करेंगे कंगारू

28 नवंबर, 2023 11:26 AM

गुवाहाटी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 28 नवंबर को बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। दोनों मुकाबलों में 200 से अधिक रन बनाकर भारत पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-0 से आगे है। ऐसे में क्या भारत तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमा लेगा या ऑस्ट्रेलिया मैच जीतने में सफल होगा। दोनों टीमों के बीच अभी तक 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए है। इस दौरान भारतीय टीम 17 और ऑस्ट्रेलिया 10 मैच जीतने में सफल रही है। विशेष रूप से, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेन इन ब्लू के खिलाफ भारत में खेले गए 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से केवल चार में जीत का स्वाद चखा है। भारतीय टीम की बात की जाए तो उनका टॉप ऑर्डर ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। एक बार फिर उनसे अच्छी और ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। तीनों ही खिलाडिय़ों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।

गेंदबाजी की बात की जाए तो प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई के अलावा अन्य गेंदबाज़ों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को अगर सीरीज में बने रहना है, तो सलामी बल्लेबाजों स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉर्ट को अच्छी शुरुआत देनी होगी। मिडिल आर्डर में जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों ही खिलाड़ी पिछले मैच में जल्दी आउट हो गए थे। वहीं इंग्लिस ने पहले मैच में शतक जड़ा था, वो इस तरह का प्रदर्शन करने के लिए दोबारा उतावले होंगे। कप्तान मैथ्यू वेड, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड ने पिछले मैच में अच्छी पारियां खेली थी। ऐसे में मैनेजमेंट उम्मीद करेगा कि वो इस तरह का प्रदर्शन दोबारा दोहराये। गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। पिछले दोनों ही मैचों में गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे।

भारत— यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया— स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़ंपा और तनवीर संघा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर