Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

सावन का दूसरा सोमवार: ‘बाबा धाम’ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में लाखों श्रद्धालु

21 जुलाई, 2025 01:15 PM

सावन की दूसरी सोमवारी पर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए लाखों कांवड़िये बाबा की नगरी पहुंच चुके हैं। 

सोमवार सुबह 4:07 बजे पारंपरिक पूजा के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही जल चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू

सोमवार सुबह 4:07 बजे पारंपरिक पूजा के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही जल चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह आठ बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन 10 किलोमीटर तक लंबी हो चुकी थी। दूसरी सोमवारी पर तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ा सकते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने स्वयं बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाकर दुनिया के कल्याण की प्रार्थना की थी

बाबा धाम के तीर्थ पुरोहित लंबोहर परिहस्त ने बताया कि इस बार सावन की दूसरी सोमवारी के साथ कामदा एकादशी का संयोग है, जिससे आज जल चढ़ाने का महत्व और बढ़ गया है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने स्वयं बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाकर दुनिया के कल्याण की प्रार्थना की थी। इसलिए आज जल चढ़ाना विशेष रूप से पुण्य देने वाला माना जाता है।

कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा- व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है

सोमवार रात 10 बजे विशेष बेलपत्र पूजा होगी, जिसमें मंदिर के पुजारी बेलपत्र चढ़ाकर बाबा का रुद्राभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा- व्यवस्था को और पुख्ता कर लिया है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है

देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार सुबह राजकीय श्रावणी मेले को लेकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ काम करने का निर्देश दिया। भीड़ प्रबंधन के लिए इस बार वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर रोक, आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पाबंदी और स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी श्रद्धालुओं के लिए अरघा के माध्यम से ही जलार्पण की व्यवस्था की गई है। बता दें कि वैद्यनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। 

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन