Saturday, September 19, 2026
BREAKING
एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर: RBI छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार यूरोप में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर, 'पीसा' नतीजों ने बढ़ाई चिंता भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल लिस्टिंग से पहले ठंडी पड़ी एनएसई आईपोओ की ग्रे मार्केट चमक, जीएमपी 60 प्रतिशत से ज्यादा टूटा भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा एआई से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का 'जीरो' प्रतिशत खतरा: एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग वैश्विक तनावों के बीच छठे सप्ताह भी बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स और निफ्टी 0.65 प्रतिशत तक फिसले

सेहत

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

19 सितंबर, 2026 03:34 PM

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां घंटों बैठकर काम करते हैं, वहां हमारी हैमस्ट्रिंग, पीठ और कंधे सबसे ज्यादा अकड़ जाते हैं। ऐसे में 'पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन' एक ऐसा अभ्यास है, जो न सिर्फ शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है बल्कि मन को शांत कर तनाव को दूर करने में भी बेहद मददगार है। 'पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन' आगे की ओर झुकने वाला योगासन है, जो पश्चिमोत्तानासन के लाभों के अलावा पैरों के भीतरी भाग, कंधों के नीचे और बीच की मांसपेशियों को भी व्यापक खिंचाव प्रदान करता है। पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन नाम संस्कृत शब्दों 'पाद' (जिसका अर्थ है 'पैर'), 'प्रसार' (जिसका अर्थ है 'फैलाना'), 'पश्चिम' (जिसका अर्थ है 'पश्चिम' या 'शरीर का पिछला भाग'), 'उत्तान' (जिसका अर्थ है 'ऊपर उठाया हुआ' या 'विस्तारित') और 'आसन' (जिसका अर्थ है 'मुद्रा') से लिया गया है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, 'पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन' (या पाद प्रसार पश्चिमोत्तानासन) बैठकर किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण योगासन है। यह सामान्य पश्चिमोत्तानासन (जिसमें पैर आपस में जुड़े होते हैं) का एक उन्नत रूप है, जिसमें पैरों को फैलाकर आगे की ओर झुका जाता है।

पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन करते वक्त पैर फैलाकर आगे झुकते हैं तो जांघ के पीछे की हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों पर सबसे ज्यादा खिंचाव आता है। रोजाना अभ्यास से इसकी टाइटनेस दूर होती है और पैरों में हल्कापन महसूस होता है।
पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन करते वक्त दोनों पैरों को अपनी क्षमता के अनुसार चौड़ा करके आगे की ओर झुकाते हैं, तो इसका सीधा असर ग्रोइन और अंदरूनी जांघों पर पड़ता है।

दरअसल हमारी अंदरूनी जांघों में एडक्टर मांसपेशियों का एक समूह होता है, जो ग्रोइन से जुड़ा होता है। लगातार बैठे रहने, गलत पोस्चर या व्यायाम न करने से ये मांसपेशियां बहुत टाइट और छोटी हो जाती हैं। जिन लोगों को चलने, सीढ़ियां चढ़ने या जमीन पर बैठने में अंदरूनी जांघों में खिंचाव महसूस होता है, उनके लिए ये आसन बहुत फायदेमंद है। साथ ही यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो रनिंग, साइकिलिंग या जिम करते हैं।
इस आसन को करने के दौरान शरीर को जबरदस्ती नीचे न झुकाएं, शुरुआत में जितना संभव हो उतना ही झुकें। यदि किसी भी व्यक्ति को स्लिप डिस्क, साइटिका या पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द हो, तो इस आसन को करने से बचें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान