जोहान्सबर्ग। साई सुदर्शन ने रविवार को वनडे में ड्रीम डेब्यू किया। उन्होंने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में कमाल की अद्र्धशतकीय पारी खेली। बतौर ओपनर उतरे सुदर्शन ने जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 43 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके ठोके। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन ने फिफ्टी जडक़र इतिहास रच डाला है। उन्होंने भारतीय ओपनर्स के एक दमदार क्लब में एंट्री की है। सुदर्शन वनडे डेब्यू में 50 प्लस रन बनाने वाले चौथे भारतीय ओपनर बन गए हैं।
सुदर्शन से पहले यह कारनामा केएल राहुल, रॉबिन उथप्पा और फैज फजल ने अंजाम दिया। राहुल वनडे डेब्यू में सबसे बड़ी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के विरुद्ध 86 रन जुटाए थे। फजल ने 2016 में जिम्बाब्वे के सामने नाबाद 55 रन जोड़े थे। वहीं, सुदर्शन वनडे डेब्यू पर 50 प्लस रन बनाने वाले ओवरऑल 17वें भारतीय प्लेयर हैं। सुदर्शन ने 41 गेंदों में अपनी फिफ्टी कंप्लीट की थी।