Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

'सही' बदलाव होने तक वेनेजुएला को फिलहाल अमेरिका चलाएगा : डोनाल्ड ट्रंप

04 जनवरी, 2026 12:21 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला को कुछ समय के लिए अमेरिका चलाएगा। उन्होंने कहा कि अस्थिरता को रोकने और देश के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने के लिए वॉशिंगटन को बदलाव की निगरानी करनी चाहिए।

वेनेजुएला पर कौन शासन करेगा? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "हम इसे एक ग्रुप के साथ चलाने जा रहे हैं, इसके लिए अमेरिका के अधिकारियों को पहले ही चुना जा रहा है।"

मार-ए-लागो न्यूज कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वेनेजुएला में हम तब तक शासन करेंगे जब तक एक सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं हो जाता। समय से पहले निकलने से पिछली नाकामियों के दोहराने का खतरा होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडार पर खास जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र को रिकवरी और स्थिरता दोनों का केंद्र बताते हुए कहा कि वेनेजुएला में तेल का बिजनेस ठप हो गया है। अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियां तेल व्यापार संरचना को ठीक करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करेंगी।

उन्होंने कहा, "हम तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाएंगे। इसका भुगतान सीधे तेल कंपनियां करेंगी।"

ट्रंप ने कहा कि हम तेल के मामले में वेनेजुएला में मौजूद रहेंगे और इससे जो पैसा बनेगा वह वेनेजुएला के लोगों को जाएगा और अमेरिका को वापस किया जाएगा।

क्या अमेरिकी सैनिक तैनात किए जाएंगे? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, "हमें जमीन पर सैनिकों से डर नहीं है। ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी लोग पहले से ही शामिल थे।"

ट्रंप ने कहा कि हमारा शासन मादुरो सरकार से जुड़े लोगों को सत्ता में बने रहने नहीं देगा। हम जानते हैं कि वे कौन हैं। हम उन पर नज़र बनाए हुए हैं।

वेनेजुएला की मौजूदा उपराष्ट्रपति के साथ काम करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उनसे बात की थी। वह असल में वही करने को तैयार हैं जो हमें जरूरी लगता है।

ट्रंप ने वेनेजुएला पर उठाए कदम को अपने 'अमेरिका फर्स्ट' सिद्धांत के मुताबिक बताते हुए कहा कि हम अपने आस-पास अच्छे पड़ोसी चाहते हैं। वेनेजुएला के ऊर्जा स्रोत वैश्विक स्थिरता के लिए बहुत जरूरी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम तेल के बिजनेस में हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों को बड़ी मात्रा में तेल बेचेंगे।

ट्रंप ने लंबे समय तक चलने वाले शासन की चिंताओं को खारिज कर दिया और जोर देकर कहा कि इससे अमेरिका के करदाताओं को कोई नुकसान नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने तेल से होने वाली कमाई का जिक्र किया।

अमेरिका ने लंबे समय से वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर बैन लगाए हैं। साथ ही वहां की मादुरो के नेतृत्व पर भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से वहां की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई और बड़े पैमाने पर लोगों ने देश छोड़ा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर