Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

संसद भवन में उठी महिला शक्ति की गूंज विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा पधारने पर सभी प्रतिभागियों का आभार जताया

05 जुलाई, 2025 07:34 PM

चंडीगढ़: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन संवाद के दौरान देश भर से आए भागीदारों ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में अपने विचार रखे। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की विशेष इच्छा थी कि माइक ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं के हाथों में पहुंचाया जाए। एक-एक कर के धरातल से जुड़ी महिलाओं की आवाज़, उनके विचार और उनके अनुभव सदन में गूंजने लगे। उस क्षण यह केवल एक संवाद नहीं, एक मिसाल बननी शुरू हुई, जिसने सभी के हृदय को छू लिया।
एक महिला प्रतिभागी ने कहा कि जिस देश में महिलाओं का इतिहास अति-संघर्षपूर्ण रहा हो, उस देश में छोटे से शहर से आई महिला प्रतिनिधि, देश की सबसे बड़ी पंचायत ‘संसद भवन’ में खड़े होकर निडरता से अपनी बात रख रही हूं, यह अवसर अविस्मरणीय है। वहीं दूसरी महिला प्रतिभागी ने कहा कि सम्मेलन में ऐसा लगा मानो देश के अलग-अलग कोनों से फूल चुनकर एक गुलदस्ता तैयार किया गया जिससे मन गौरवान्वित हो गया। एक महिला प्रतिभागी ने कहा कि जो सीखने, नवविचार साझा करने तथा नेतृत्व-निर्माण का अवसर इस सम्मेलन द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिला, उनकी इच्छा है कि यह धरातल से जुड़े हर उस व्यक्ति को मिले जो देश में जन-सेवा में अपना योगदान दे रहा है। वहीं एक महिला प्रतिभागी ने अपने नगर निगम को भारत का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाने का प्रण लिया।
बतौर एक जनसेवक या राजनीतिज्ञ यह चारों ही बिंदु हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के अध्ययन के हैं। वे कहते हैं कि चाहे विषय अपने देश की विरासत को संभालने का हो, अपने साथ-साथ औरों के नेतृत्व के निर्माण करने का हो, निडरता और सच से अपनी बात रखने का हो या किसी ज़िम्मेदारी मिलने पर एक ऐसा लक्ष्य तैयार करने का हो जो सभी के हित में तथा देश के विकास के लिए हो।
श्री कल्याण ने कहा कि हमारे देश में पीढ़ियों तक महिलाओं ने त्याग, समर्पण और चुनौतीपूर्ण जीवन जिया है। शक्ति, क्षमता और नेतृत्व से वे तब भी उतनी ही परिपूर्ण थीं, जितनी कि आज। फर्क था नज़रिए का, स्वीकृति का, अवसर और अधिकार में उनकी बराबरी के हिस्से का। आज हम महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य की ओर बहुत आगे बढ़ चुके हैं, परन्तु अभी और आगे जाने की आवश्यकता है।  
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों का हरियाणा की भूमि पर पधारने के लिए अभिवादन किया। साथ ही अपने शहरों के विकास हेतु सार्थक और सीख से भरपूर कार्यशैली की शुभकामनाएं दीं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता