Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

“हिन्दी का विरोध, हिन्दुस्तान का विरोध है” – अनिल विज

04 जुलाई, 2025 05:27 PM

चंडीगढ़, 4 जुलाई: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जो लोग हिन्दी का विरोध करते हैं, वे हिन्दुस्तान का विरोध करते हैं, क्योंकि हिन्दी हिन्दुस्तान की मातृभाषा है।” विज ने यह बयान महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश के संघीय ढांचे को जोड़ने वाला सूत्र है, और इसका विरोध करना देश की एकता को चोट पहुंचाना है।

 विज ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसने कभी भी धर्म और जाति की राजनीति नहीं की। समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए विज ने कहा कि ये लोग भाजपा का असली चरित्र नहीं जानते। उन्होंने कहा, “भाजपा पूरे देश के लिए काम करने वाली पार्टी है, न कि किसी धर्म या जाति के लिए।”

GST पर विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

GST को लेकर राहुल गांधी के “आर्थिक अन्याय का हथियार” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि GST में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा, “लोगों की खरीद क्षमता बढ़ रही है, व्यापार बढ़ रहा है, रोजगार मिल रहा है, तभी तो GST बढ़ रहा है। इसका बढ़ना विकास का प्रतीक है।”

AAP पर कड़ा हमला, केजरीवाल को बताया ‘नीचे ही रहने लायक’

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि AAP ने राजनीति को गंदा करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने सरकार के पैसे से लोगों को लालच देकर वोट खरीदने की परंपरा शुरू की, और अब पार्टी के कई मंत्री और नेता जेलों में बंद हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “केजरीवाल जी ऊपर-नीचे की बात करते हैं, तो ईश्वर करे आप हमेशा नीचे ही रहो।”

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता