Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

श्रीलंका ने चीन के सामने फैलाए हाथ, कहा-बाढ़ में पुल-रेलवे और बुनियादी ढांचा तबाह, तत्काल सहायता दो

29 दिसंबर, 2025 08:20 PM

चक्रवात दित्वा से भारी तबाही झेल रहे श्रीलंका ने सोमवार को चीन से क्षतिग्रस्त पुलों और रेलवे पटरियों के पुनर्निर्माण के लिए तत्काल सहायता की मांग की। नवंबर में आए चक्रवात के कारण देश में व्यापक बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे का गंभीर नुकसान हुआ, जिससे आपदा-प्रबंधन क्षमता पर भारी दबाव पड़ा है। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने चीनी राजदूत क्वी झेनहोंग से मुलाकात कर पुनर्निर्माण में सहयोग का अनुरोध किया। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, हेराथ ने चीन से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ‘चार्जिंग पॉइंट’ स्थापित करने में भी मदद मांगी, क्योंकि देश में चीन से आयातित ईवी की संख्या बढ़ रही है। चीनी राजदूत ने श्रीलंका को उबरने और पुनर्निर्माण में सहायता देने का आश्वासन दिया।

इससे पहले भी, चक्रवात के तुरंत बाद चीन ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर की नकद सहायता और लगभग इतनी ही राशि की राहत सामग्री दी थी। कोलंबो स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, 16 नवंबर से अब तक बाढ़, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण 638 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 175 लोग अब भी लापता हैं। हालांकि, चीन की इस मदद को लेकर आलोचनाएं भी तेज हैं। विशेषज्ञों और विपक्षी हलकों का कहना है कि चीन की सहायता अक्सर ऋण-जाल कूटनीति (debt-trap diplomacy) से जुड़ी रही है।

श्रीलंका पहले ही चीनी कर्ज के भारी बोझ से जूझ चुका है हंबनटोटा बंदरगाह जैसी परियोजनाओं को उदाहरण के तौर पर गिनाया जाता है। आलोचकों का सवाल है कि क्या मौजूदा राहत और पुनर्निर्माण सहायता भविष्य में श्रीलंका पर नया वित्तीय और रणनीतिक दबाव बढ़ाएगी?सरकार का तर्क है कि मौजूदा संकट में अंतरराष्ट्रीय सहयोग अनिवार्य है और किसी भी सहायता को पारदर्शी शर्तों के साथ स्वीकार किया जाएगा। वहीं, विश्लेषकों का मानना है कि श्रीलंका को मानवीय जरूरतों और दीर्घकालिक आर्थिक संप्रभुता के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर