नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि हर खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट के लिए उपलब्ध रहना होगा। ऐसे में क्या रोहित, विराट और बुमराह पर वनडे सीरीज खेलने का दबाव है? तो इसका जवाब है नहीं, क्योंकि बोर्ड ने इन तीनों दिग्गजों को रियायत दी है। हालांकि, रोहित शर्मा की ओर से कुछ संकेत मिल रहे हैं कि वह अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपने आप को उपलब्ध करा सकते हैं। इस बात को देखते हुए कि फरवरी-मार्च 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बहुत कम वनडे मैच टीम इंडिया को खेलने हैं।
रिपोर्ट की मानें तो इसकी वजह है कि रोहित शर्मा इन तीनों वनडे मैचों में नजर आ सकते हैं। वे फिलहाल यूएस में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। उम्मीद है कि वह बीसीसीआई को अपनी उपलब्धता के बारे में जल्द सूचित करेंगे। अगर रोहित वनडे सीरीज में खेलने का फैसला करते हैं तो वह निस्संदेह टीम की अगवाई करेंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जैसे खिलाडिय़ों को श्रीलंका सीरीज के लिए आराम दिया गया है।