Sunday, July 12, 2026
BREAKING
विदेश मंत्रालय ने ओमान तट पर जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले की कड़ी निंदा की पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया भारी बारिश से सोनप्रयाग के पास लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, केदारनाथ यात्रा में रुकावट, बहाली का काम जारी वियतनाम नाव हादसे के मृतकों के शव पहुंचेंगे हो ची मिन्ह, औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर लाए जाएंगे भारत पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड के पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे, व्यापार एवं निवेश पर होगी चर्चा मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम' भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात जून में 34 प्रतिशत बढ़ा दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को मुश्किल में डाल रही चीन की तेजी से बढ़ती 'रेयर अर्थ' इंडस्ट्री, मेकांग नदी में बढ़ा प्रदूषण भारत में अगले साल 15 अगस्त से शुरू होगी बुलेट ट्रेन : अश्विनी वैष्णव सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

मनोरंजन

सीमा सजदेह संग तलाक पर बोले सोहेल खान, अपने बर्ताव की वजह से खोया मैंने अपना प्यार

12 जुलाई, 2026 04:50 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रियलिटी स्ट्रीमिंग शो 'अलायंस' में उन्होंने बताया कि तलाक के बाद भी दोनों बच्चे उनके साथ रहते हैं और पूर्व पत्नी सीमा सजदेह आज भी बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे मिलने घर आती हैं।

सोहेल खान और सीमा सजदेह की मुलाकात ने रियलिटी शो 'अलायंस' के नए एपिसोड को सबसे चर्चित बना दिया। शो में सीमा की एंट्री के साथ ही दोनों के बीच की बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

अपनी वीडियो डायरी में सीमा ने कहा, "सोहेल और मेरे बीच काफी बार मतभेद और झगड़े हुए हैं, लेकिन अब हम इस प्लेटफॉर्म पर एक गेम खेलने आए हैं। गेम ऑन, सोहेल।"

वहीं, सोहेल ने सीमा का स्वागत करते हुए कहा, "सीमा को देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। अच्छा लगता है जब कोई ऐसा इंसान सामने हो, जो कभी आपके घर और परिवार का हिस्सा रहा हो।"

बातचीत के दौरान सोहेल खान ने निखिल चिनप्पा के सामने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने कहा, "एक समय ऐसा था जब काम भी ठीक नहीं चल रहा था और मैं मानसिक रूप से भी एक अलग दौर से गुजर रहा था। वक्त बदला, लेकिन मैंने व्यवहार की वजह से उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं बहुत प्यार करता था।"

बाद में अपनी वीडियो डायरी में सोहेल ने सीमा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "वह मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं। प्यार से भी ज्यादा मैं सीमा की इज्जत करता हूं। यह शो मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि अलग होने के बावजूद इस शो ने हमें फिर से एक-दूसरे से बात करने, अपनी बातें साझा करने और एक-दूसरे का सहारा बनने का मौका दिया। हमारे बीच जो एक कड़ी कहीं खो गई थी, उसे इस शो ने फिर से जोड़ दिया।"

सोहेल ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। उन्होंने कहा, "सीमा बच्चों से मिलने मेरे घर आती हैं। वह हफ्ते में तीन-चार बार घर आती हैं ताकि बच्चों के साथ समय बिता सकें।"

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या सीमा कभी भी घर आ सकती हैं तो सोहेल ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने सीमा को घर की चाबियां भी दे रखी हैं।

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। कई साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, लेकिन बच्चों की परवरिश को लेकर दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम'

मास्टर सलीम : पिता की डांट बनी सबसे बड़ी सीख, छोटी सी उम्र से शुरू हुई सुरों की साधना; ऐसे बने दुनिया के 'मास्टर सलीम'

‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से

‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से

Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन

Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन

जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर

जोक्स जिन्हें सुनाने के बाद स्टेज के पीछे जाकर रोते हैं कॉमेडियन राजीव ठाकुर

'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए

'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए

'..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर

'..पहले तो मुझे लगा कि कोई स्कैम है', आर माधवन को सड़क पर मिला था पहला एक्टिंग ऑफर

सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर

सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर

आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ

आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ

Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन