नई दिल्ली। निशानेबाजी खेल महासंघ से मंजूरी मिलने के बाद ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को पेरिस ओलंपिक के लिए 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में शामिल किया गया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने आईएसएसएफ से मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की। भारतीय संघ ने निशानेबाजी की विश्व संस्था से कोटा बदलने का आग्रह किया था।
मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोट्र्स पिस्टल दोनों में शीर्ष पर रही थीं। इसलिए उनका एक कोटा स्थान महिला ट्रैप निशानेबाजी में बदल दिया गया, जिससे श्रेयसी को टीम में जगह मिल गई। श्रेयसी राजेश्वरी के साथ महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी।