Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

दुनिया

वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप का बड़ा कदम: पहले हमले की धमकी, अब एयरस्पेस बंद — क्या होने वाला है आगे?

30 नवंबर, 2025 07:57 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को वेनेजुएला और उसके आसपास के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) को पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के साथ बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला पर हमला कर सकता है, क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर ड्रग तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा: ‘सभी एयरलाइनों, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों से अनुरोध है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें’। ट्रंप के इस ऐलान के बाद से अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर हमले की तैयारी तो नहीं कर रहा है?

इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर रहा है?

मादुरो को पहले भी हटाने की धमकी
अमेरिका लंबे समय से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को “अवैध नेता” मानता रहा है। ट्रंप प्रशासन पहले भी उन्हें पद छोड़ने की धमकी दे चुका है। सितंबर की शुरुआत से अमेरिका ने कई नावों पर हमले किए हैं जिन्हें वह “ड्रग कार्टेल की नावें” बताता है।

कैरिबियन में भारी सैन्य तैनाती
ट्रंप प्रशासन ने कैरिबियन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सैन्य बल तैनात किया है, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल है। वाशिंगटन का कहना है कि यह तैनाती ड्रग तस्करी रोकने के लिए है, लेकिन वेनेजुएला की सरकार का आरोप है कि इसका असल लक्ष्य शासन परिवर्तन (Regime Change) है।

अमेरिकी सेना के हमले — 80 से ज्यादा लोगों की मौत
अमेरिकी सेना ने सितंबर से अब तक कैरिबियन सागर और पूर्वी प्रशांत में 20 से ज्यादा जहाजों पर हमले किए हैं। इन हमलों में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन अमेरिका अभी तक यह साबित नहीं कर पाया है कि ये जहाज वास्तव में ड्रग तस्करी में शामिल थे या अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा थे।

ट्रंप ने दिया सबसे बड़ा संकेत: ‘भूमि पर ऑपरेशन शुरू होने वाला है’
थैंक्सगिविंग के मौके पर सैनिकों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि अब वेनेजुएला के अंदर ज़मीनी कार्रवाई भी शुरू हो सकती है। ट्रंप ने कहा: “आपने देखा होगा कि समुद्र के रास्ते तस्कर अब ज्यादा नहीं आ रहे। हम उन्हें जमीन के रास्ते भी रोकना शुरू करने वाले हैं। यह बहुत जल्द होने वाला है।” इस बयान को अमेरिका की संभावित हमले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर