Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

विश्वकप के दौरान किया गया अभ्यास आया काम, ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में हराने पर बोले इशान

24 नवंबर, 2023 05:31 PM

विशाखापटनम। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ शतकीय साझीदारी निभाने वाले इशान किशन ने कहा कि विश्वकप के दौरान नेट पर कड़े अभ्यास का नतीजा है कि वह अपने बल्लेबाजी को निखार सके, जो आखिरकार कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत में मददगार साबित हुआ।

भारत ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी-20 श्रृखंला के पहले मैच में दो विकेट से हरा दिया था। मैच के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इशान ने कहा कि यह सच है कि मुझे शुरुआती मैचों के बाद विश्व कप में अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला, मगर इस दौरान मैने नेट में कड़ा अभ्यास किया और बल्लेबाजी में की जा रही गलतियों में सुधार किया। इसका नतीजा है कि आज मैं अपने कप्तान के साथ बड़ी साझीदारी बनाने में सफल रहा। आस्ट्रेलियाई स्पिनर तनवीर संघा की पिटाई के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होने कहा कि लेग स्पिनर के खिलाफ बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते मैं अच्छी स्थिति में था।

मैंने सोच लिया था कि मैं संघा के खिलाफ बड़े शॉट खेलूंगा, फिर वह चाहे जहां भी गेंदबाजी करे। इसका मकसद हमें तेज गति से स्कोरबोर्ड को चलाना था। हम पुछल्ले बल्लेबाजों के लिये बड़ा लक्ष्य छोडऩे के बारे में कतई नहीं सोच रहे थे। हमें खुद पर भरोसा था जो हमने किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने मात्र 39 गेंदों में 58 रन बनाये थे। उन्होंने सूर्यकुमार (80) के साथ मिल कर शतकीय साझीदारी निभाई जिसकी बदौलत भारत ने 209 रन के लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में हासिल कर श्रृखंला को 1-0 कर दिया। इशान ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला हमेशा से तनाव भरा होता है, मगर कल का दिन हमारा था, जिसमें हम सफल भी हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर