Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

विवादों में Rapper Badshah, हरियाणवी गाने 'Tatiharee' पर हंगामा, महिला आयोग ने लिया ये एक्शन

06 मार्च, 2026 05:28 PM

पानीपत/फरीदाबाद : बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटिहरी' को लेकर विवाद में फंस गए हैं। इस गाने पर पानीपत की समाजसेविका सविता आर्य ने आपत्ति जताई। सविता आर्य ने बाल संरक्षण और महिला आयोग में शिकायत दी। सविता ने कहा कि बादशाह 'घोड़ी बनाऊंगा' वाले शब्दों का मतलब स्पष्ट करें। समाजसेविका ने कहा कि इस बारे में शिक्षा मंत्री से भी बात करेंगी। वहीं हरियाणा की स्कूली छात्राओं को गाने में दर्शाया गया है। गाने में हरियाणा के स्कूल की ड्रेस में लड़कियां डांस करती दिखी।

अब गाने के बोलों को लेकर आपत्ति जताते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को समन जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष रेनु भाटिया ने बताया कि गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों को लेकर लोगों की शिकायतें मिली हैं, जिनकी सुनवाई के लिए बादशाह को आयोग के सामने बुलाया गया है। यह शिकायत पानीपत की नारी तू नारायण उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती इंडियन फाउंडेशन के निदेशक शिवकुमार द्वारा दी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि हरियाणवी संस्कृति पर आधारित इस गीत में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो महिलाओं और हरियाणा की बेटियों के सम्मान के खिलाफ हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि पिछले दो दिनों से इस गाने के बोल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और कई लोगों ने फोन कर आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने गाने के वीडियो को देखा और सुना, जिसमें कुछ शब्द आपत्तिजनक लगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के गाने हरियाणा की संस्कृति और बेटियों की छवि को खराब करते हैं। इसलिए बादशाह को आयोग में आकर यह बताना होगा कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों का क्या अर्थ है और उन्होंने ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों किया। आयोग ने उनसे हरियाणा की बेटियों और जनता से माफी मांगने के लिए भी कहा है।

जानें कहां और क्यों हुआ विवाद-
चरखी दादरी- दादरी में टटिहरी गाने पर सर्व जातीय फोगाट खाप ने भी कड़ी आपत्ति जताई। गायक बादशाह पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्कूली छात्राओं को ड्रेस में दिखाकर गंदे कमेंट करने का आरोप लगाया। फोगाट खाप ने सीएम के नाम शिकायत पत्र लिखा। रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में ‘कोरडेमार होली’ पर भी नाराज़गी जताई। छात्र-छात्राओं की होली को हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताया। सर्व जातीय फोगाट खाप ने कार्रवाई न होने खापों को एकजुट करने की चेतावनी दी है।

पानीपत- बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटिहरी' को लेकर पानीपत की समाजसेविका सविता आर्य ने आपत्ति जताई। सविता आर्य ने बाल संरक्षण और महिला आयोग में शिकायत दी। सविता ने कहा कि बादशाह 'घोड़ी बनाऊंगा' वाले शब्दों का मतलब स्पष्ट करें। समाजसेविका ने कहा कि इस बारे में शिक्षा मंत्री से भी बात करेंगी। वहीं हरियाणा की स्कूली छात्राओं को गाने में दर्शाया गया है। गाने में हरियाणा के स्कूल की ड्रेस में लड़कियां डांस करती दिखी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित