विम्बलडन: विम्बलडन के दूसरे दिन ही बड़ा उलटफेर हुआ है। मौजूदा चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा विम्बल्डन के पहले ही दौर से बाहर हो गई है। इसके साथ ही वो बीते 30 साल में विम्बलडन के पहले दौर में हारने वाली पहली महिला डिफेंडिंग चैंपियन बन गई हैं। चेक रिपब्लिक की 25 साल की मार्केता वोंद्रोसोवा सीधे सेटों सीधे सेटों में विश्व की 83वीं रैंक की खिलाड़ी स्पेन की 21 साल की जेसिका बूजास मैनीरो से हार गईं। मार्केता वोंद्रोसोवा 67 मिनट के अंदर मैनीरो से 6-4, 6-2 से हारी।
अपनी 2023 की सफलता से पहले मार्केता वोंद्रोसोवा ने एस डब्ल्यू 19 में केवल एक मुख्य-ड्रा मैच जीता था और दो सप्ताह पहले बर्लिन में उन्हें चोट लगी थी। दुनिया की छठे नंबर की वोंद्रोसोवा ने टूर्नामेंट से पहले जोर देकर कहा था कि वह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन उनके पहले सर्विस गेम में तीन डबल-फॉल्ट हुए। इसके बाद वो संभल नहीं पाईं। स्पेन की 21 साल की जेसिका पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य दौर में पहुंची थीं और उन्होंने गत चैंपियन खिलाड़ी को हरा दिया। हारने के बाद वोंद्रोसोवा काफी निराश दिखीं।