Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा • पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा • ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक • दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप • 'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल • 'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद • 'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है' • वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय • बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

खेल

वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय

14 अक्टूबर, 2026 03:00 PM

क्वींसलैंड(एजेंसी) : ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज लिचफील्ड बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गईं। लिचफील्ड के कूल्हे की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आ गया है। इस वजह से उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इंजरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से भी बाहर हो सकती हैं।

23 साल की बाएं हाथ की इस खिलाड़ी को रविवार को दूसरे वनडे में 71 रन की पारी के दौरान चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले टी20 से पहले लिचफील्ड की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता बढ़ी रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने टॉस के समय लिचफील्ड की इंजरी के बारे में बताया। ऑलराउंडर निकोला कैरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी को पारी की शुरुआत करने के लिए प्रमोट किया गया है।

यह झटका ऐसे समय में आया है, जब ऑस्ट्रेलिया एक कमजोर टीम का सामना कर रही है। सोफी मोलिनक्स, जिन्हें हिप की दिक्कत है, और लूसी हैमिल्टन, जो क्वाड इंजरी से उबर रही हैं, के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश वनडे के लिए मेजबान टीम के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी ही उपलब्ध थे।

ग्रेस हैरिस कवर के तौर पर टीम में शामिल होने के लिए ब्रिस्बेन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में सिलेक्शन से चूकने के बाद वह गुरुवार को ब्रिस्बेन हीट के टी20 स्प्रिंग चैलेंज कैंपेन में वापसी करेंगी।

चोटों की चिंताओं के बावजूद ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले वनडे में सात विकेट से और दूसरे वनडे में नौ विकेट से हराया था। तीसरा वनडे बेथ मूनी के लिए अहम है। यह उनका 100वां वनडे मैच है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

फरहान के अर्धशतक पर भारी पड़ी कुशल मेंडिस की तूफानी पारी, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट हराया

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम