Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन? • कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब • शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार • 'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास? • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी • जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर • 92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर • इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र • हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस • 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

खेल

रणजी ट्रॉफी: तुषार देशपांडे की 'हैट्रिक', मुंबई ने चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर किया

13 अक्टूबर, 2026 03:03 PM

मुंबई(एजेंसी) : मुंबई ने तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के दम पर चंडीगढ़ को 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर कर दिया है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाए, जिसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 78 रन पर ढेर हो गई। दूसरे दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट भी गंवा दिया है।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए। इस टीम ने महज 1 रन पर यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद मुशीर खान ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम को संभाला।

म्हात्रे 8 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मुशीर ने कप्तान सिद्धेश लाड के साथ तीसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर टीम को 142 रन तक पहुंचा दिया। मुशीर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 4 चौके आए, जबकि कप्तान सिद्धेश ने 86 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इनके अलावा, तनुष कोटियान ने 58 रन, जबकि मोहित अवस्थी ने 56 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से रोहित और राज बावा ने 4-4 विकेट चटकाए, जबकि जगजीत सिंह और निशंक बिरला ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में चंडीगढ़ सिर्फ 19.1 ओवरों का सामना कर सकी। यह टीम 78 रन पर सिमट गई। अर्सलान खान ने अर्जुन आजाद के साथ पहले विकेट के लिए 16 रन जोड़े। खान टीम के खाते में सिर्फ 2 रन जुटा सके।

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्जुन आजाद (20) के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। अगली गेंद पर तुषार देशपांडे ने शिवम भाम्बरी (0) को बोल्ड कर दिया। दिपेंदर कुश (0) पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच थमा बैठे। इसी के साथ देशपांडे ने हैट्रिक पूरी की। 25 के स्कोर पर ही टीम को कप्तान मनन वोहरा (2) के रूप में पांचवां झटका भी लग गया।

इस पारी में अर्जुन आजाद (20) के अलावा, सिर्फ निशंक बिरला (33) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने 7 ओवरों में सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट निकाले, जबकि मोहित अवस्थी को 3 विकेट हाथ लगे। शेष 2 विकेट सिल्वेस्टर डिसूजा ने हासिल किए।

मुंबई के पास 351 रन की बढ़त थी। ऐसे में चंडीगढ़ को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरे दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ ने इकलौता ओवर खेला, जिसकी तीसरी गेंद पर विष्णु कश्यप को तुषार देशपांडे ने आउट किया। अब तक टीम दूसरी पारी में अपना खाता नहीं खोल सकी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

हरजिंदर कौर: कबड्डी छोड़ चुनी वेटलिफ्टिंग, लगातार 2 कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीते पदक

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

टी20 में फील्डिंग सुधारने के लिए टीम इंडिया के कल्चर में बदलाव जरूरी: आर श्रीधर

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज