Monday, October 12, 2026
BREAKING
• होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी • ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता • मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव • रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख • रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’ • RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies • ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला • 'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

खेल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

12 अक्टूबर, 2026 01:07 PM

इंदौर(एजेंसी) : भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। भारत के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव गेंद से भले ही कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी में 6 गेंदों में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

प्रिंस ने अपनी इस पारी में 3 चौके लगाए। वह भारत की ओर से नंबर 10 या 11 पर बल्लेबाजी करते हुए तीन या उससे अधिक बाउंड्री लगाने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, टी20 इंटरनेशनल में इस बैटिंग पोजीशन पर खेलते हुए सिर्फ रविचंद्रन अश्विन और एस श्रीसंत ही यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

अश्विन ने साल 2011 में 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में 3 बाउंड्री लगाई थी। वहीं, श्रीसंत ने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 10 की पोजीशन पर खेलते हुए 10 गेंदों में 19 रनों की अपनी पारी में चार चौके लगाए थे। हालांकि, प्रिंस का प्रदर्शन गेंद से कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में बिना कोई विकेट लिए 37 रन दिए।

तीसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 223 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की दमदार पारी खेली। 230 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन ने 18 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 रन बनाए।

हालांकि, इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कामिल पूरन ने 42 रनों का योगदान दिया। शमर स्प्रिंगर 11 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 44 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, नमन धीर ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तिलक वर्मा ने पूरा किया खास 'अर्धशतक', कोहली-रोहित के क्लब में हुए शामिल

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

टी20 सीरीज: शतक चूके सदाकत, श्रीलंका को 82 रन से रौंदकर पाकिस्तान ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर और सितांशु कोटक, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

रहमत शाह के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बने पहले अफगानी बल्लेबाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 4 साल पहले मिली थी आखिरी हार

भारत बनाम वेस्टइंडीज: इंदौर में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 4 साल पहले मिली थी आखिरी हार

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

दूसरा टी20: कुलदीप यादव विकेटों के शतक से सिर्फ इतने शिकार दूर, 4 भारतीय गेंदबाज हासिल कर चुके ये उपलब्धि

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड, रांची टी20 में हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने लिया संन्यास, स्कूल में पार्थिव पटेल के साथ करते थे ओपनिंग