Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन? • कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब • शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार • 'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास? • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी • जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर • 92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर • इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र • हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस • 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

राष्ट्रीय

कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब

13 अक्टूबर, 2026 03:34 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस की अगुआई में विपक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और फिर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी मांगों को लेकर याचिका फाइल की। हालांकि इस पूरे मार्च में कॉकरोच जनता पार्टी का एक भी सदस्य दिखाई नहीं दिया। वहीं मार्च से पहले सीजेपी ने विपक्ष के मार्च का समर्थन करने को ऐलान किया था। हिन्दुस्तान टाइम्स ने जब इसको लेकर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि किसी का समर्थन करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि उसके प्लैटफॉर्म पर भी उपस्थित रहा जाए।

उन्होंने कहा, जो लोग भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। किसी के साथ काम करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दोनों एक ही प्लैटफॉर्म पर एक ही समय हों। इस तरह से काम नहीं होता है। हमारे अजेंडा के साथ जो लोग भी हैं हम उनका समर्थन करते हैं। रांका ने कहा, बीजेपी इस तरह के नैरेटिव गढ़ने की कोशिश करती है कि 10 अक्टूबर को हमारे प्रोटेस्ट में वे नहीं थे और 12 अक्टूबर को उनके साथ हम नहीं थे। हमारा कहना है कि सरकार पर दबाव सब तरफ से बनना चाहिए।

उन्होंने कहा, बीजेपी बहुत डरी हुई है और इसलिए सीजेपी और विपक्ष में फूट डलवाना चाहती है। रांका ने कहा कि पिछले तीन दिनों में जो कुछ हुआ वह सब हमने देखा है। हम नई रणनीति के साथ लौटेंगे।

फ्लाइट में हिरासत में लिए जाने को लेकर क्या कहा
फ्लाइट में ही हिरात में लिए जाने पर आशुतोष रांका ने कहा, हम सभी हैरान थे। हमारे पास करीब 30 पुलिसवाले खड़े थे। हमें पता चला कि ये सब हमारे ही लिए आए हें। एयरलाइन के स्टाफ को भी नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। वे हमें एक बस में लेकर गए और इसके बाद अलग-अलग निजी गाड़ियों से अलग-अलग लेकर चले गए। अभिजीत दीपके को वसंत कुंज एनक्लेव भेज दिया गया। सौरव दास को आरके पुरम और मुझे नजफगढ़। मुझे सुबह के 2.30 बजे तक नजफगढ़ में रखा गया और फिर अभिजीत दीपके के पास ले जाया गया।

हिरासत में कैसा था पुलिस का व्यवहार
रांका ने कहा कि पुलिस ने हिरासत के दौरान कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया। उन्होंने हमसे ठीक से बात की और खाना भी ऑफर किया। हालांकि हमें अपने वकील से नहीं बात करने दिया गया। सुबह के 3 बजे बताया गया कि हमें गिरफ्तार किया गया है और अब वकील को फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें पैरंट्स से बात करने की इजाजत थी पर वकील से बात करने की नहीं थी। चार बजे मुझे पिता से बात करने को कहा गया और मैंने उनसे ही वकील की व्यवस्था करने को कहा।

पूरी रात करते रहे परेशान
रांका ने कहा कि पुलिस पूरी रात कुछ ना कुछ बोलकर परेशान करती रही। रात में 10.30 से 11.30 के बीच मेजिकल कराया गया था। कोई मेरा शुगर लेवल चेक करने आया था। वे रात में मुझे दूसरे थाने लगे गए। चार घंटे तक कार में बैठाकर रखा और पूरी रात परेशान करते रहे। मुझे लग रहा था कि पुलिस मुझे एनएसए के तहत गिरफ्तार करेगी और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। बॉन्ड साइइन करने को लेकर उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है। सिर्फ शांति भंग ना करने की शर्त पर धारा 170 के तहत छोड़ा गया है। निर्धारित स्थान पर प्रदर्शन करने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन?

नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन?

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

भारत ने हमेशा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भारत ने हमेशा आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख

रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख

गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी

गुजरातः वापी के पास दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ रुपये की बैराज परियोजना जल्द शुरू होगी

अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’

अभिजीत दिपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप; ‘मेरे बुनियादी अधिकारों का हनन हुआ, पूरा वीडियो जारी करें’

नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नवरात्रि पर पीएम मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बदला मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भी छाए रहेंगे बादल

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना