Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा • पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा • ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक • दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप • 'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल • 'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद • 'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है' • वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय • बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

मनोरंजन

'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा

14 अक्टूबर, 2026 03:13 PM

मुंबई(एजेंसी) : माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन..!' बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिनके गाने और सीन आज भी दर्शकों को याद हैं। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में माधुरी और सलमान खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म का गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' भी काफी हिट हुआ था।

इस गाने में माधुरी का अंदाज और उनके कई सीन आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के एक खास सीन को शूट करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी?

दरअसल, फूल और गुलेल वाले इस सीन को सही तरीके से फिल्माने के लिए करीब 10 से 15 रीटेक लेने पड़े थे। फिल्म के मेकर्स को शुरुआत में यह भी चिंता थी कि कहीं यह सीन पर्दे पर अजीब न लगे। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने मराठी रियलिटी शो 'कोण होणार करोड़पति' में फिल्म से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा सुनाया।

शो के दौरान हॉट सीट पर बैठीं कंटेस्टेंट प्राजक्ता तावड़े ने एक्ट्रेस को खास सरप्राइज दिया। प्राजक्ता कथक डांसर हैं और वह फिल्म 'हम आपके हैं कौन…!' में माधुरी के एक आइकॉनिक लुक में नजर आईं। उनके इस अंदाज को देखकर माधुरी को फिल्म की शूटिंग के पुराने दिन याद आ गए। इसके बाद उन्होंने गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के फूल और गुलेल वाले सीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पर्दे पर यह सीन भले ही आसान और मजेदार नजर आता हो, लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान कई मुश्किलें आई थीं।

माधुरी ने कहा, ''इस सीन को सही तरीके से शूट करने में हमें करीब 10 से 15 रीटेक लगे थे। कभी हमारा निशाना चूक जाता था, कभी फूल टूट जाता था और कभी वह गुलेल से निकलकर दूर उड़ जाता था।''

एक्ट्रेस ने कहा, ''मेकर्स इस सीन को लेकर काफी परेशान थे। वे सोच रहे थे कि कहीं यह खराब तो नहीं लगेगा या दर्शकों को अजीब तो नहीं लगेगा। कोरियोग्राफर्स और मैंने उन्हें समझाया कि यह कैमरे के एंगल पर निर्भर करता है और देखने में बहुत प्यारा लगेगा। हमने उन्हें भरोसा दिलाया कि हम इस सीन को क्यूट तरीके से शूट करेंगे। आखिरकार सीन शूट हुआ और यह बहुत खूबसूरत बना।''

बता दें कि सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'हम आपके हैं कौन…' साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। परिवार, प्यार और रिश्तों पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और समय के साथ यह कल्ट क्लासिक बन गई।

फिल्म में अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोक नाथ, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, बिंदु, हिमानी शिवपुरी, लक्ष्मीकांत बेर्डे और सतीश शाह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने आज भी पसंद किए जाते हैं। खासकर 'दीदी तेरा देवर दीवाना' अपनी धुन और माधुरी के अंदाज के लिए आज भी याद किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है'

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम