Wednesday, October 14, 2026
BREAKING
• 'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा • पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा • ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक • दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप • 'क्या हर जमीन पर व्यावसायिक निर्माण जरूरी है', काजीरंगा में रिजॉर्ट बनाने की योजना पर अदिवि शेष ने उठाए सवाल • 'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद • 'मित्रता' के बाद अब 'पार्टी एनिमल्स' में नजर आएंगे विराज घेलानी, बोले- 'फुल-ऑन मस्ती फिल्म है' • वनडे सीरीज: बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मैच से लिचफील्ड बाहर, न्यूजीलैंड टी20 सीरीज खेलने पर संशय • बर्थडे स्पेशल: 75 और 97 ही नहीं गौतम गंभीर की 137 रन की पारी भी है यादगार, न्यूजीलैंड में टाली थी भारत की हार

राष्ट्रीय

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

14 अक्टूबर, 2026 03:10 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की चतुर्थी पर मां कूष्मांडा के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को सृजन, ऊर्जा और समृद्धि की सनातन प्रतीक मां कूष्मांडा की आराधना का संदेश भी बताया। उन्होंने कहा कि जहां नारी को शक्ति व अवसर मिलता है, वहां अभाव परिश्रम में, परिश्रम आत्मनिर्भरता में और आत्मनिर्भरता समृद्धि में बदलती है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी नहीं, बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही है। वर्ष 2017 से पहले महिलाओं के लिए न अवसर था, न संसाधन और न ही सरकार के पास नीति और नीयत। सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही है। बीसी सखी गांवों में बैंकिंग सेवाओं की सशक्त कड़ी हैं। लखपति दीदी आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन गई हैं। ड्रोन दीदी खेती में आधुनिक तकनीक का नेतृत्व कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओज) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका, उद्यमिता और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि अब महिलाएं केवल परिवार की समृद्धि का आधार नहीं बल्कि गांव की अर्थव्यवस्था की संचालक और नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। जब गांव की नारी समृद्ध होगी, तभी उत्तर प्रदेश सही मायने में समृद्ध और सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री के संदेश के अनुसार, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं से लेकर आधुनिक कृषि तकनीक और स्वरोजगार तक महिलाओं की भागीदारी गांवों में आजीविका के नए अवसर पैदा कर रही है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं सामूहिक प्रयासों को उद्यमिता में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक क्षमता बढ़ाने के साथ महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी को भी मजबूती मिल सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा

पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली में नाव पलटने की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राज्य के तीन गोल्ड मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम

भारत दौरे पर कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, जानें क्यों है अहम

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार : योगी आदित्यनाथ

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, ‘पावर टू एम्पावर’ ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्तियों और स्थानांतरण को दी हरी झंडी

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

पीएम मोदी ने मां चंद्रघंटा की स्तुति में साझा किया दुर्गा सप्तशती का पावन श्लोक

भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए

भारत का संयुक्त राष्ट्र में जोरदार बयान: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मंगरोल