Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

लॉस एंजिल्स पर ईरानी ड्रोन हमले की आशंका, एकेडमी अवार्ड्स ने बढ़ाई सुरक्षा

15 मार्च, 2026 06:02 PM

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका में आयोजित होने जा रहे ऑस्कर समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संभावित खतरे की चेतावनी के बाद आयोजकों ने अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन पत्रिका ‘वैराइटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआई) के एक कथित मेमो में लॉस एंजिलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि ईरान की ओर से ड्रोन के जरिए कैलिफोर्निया में किसी लक्ष्य पर अचानक हमला किए जाने की आशंका हो सकती है। हालांकि संभावित लक्ष्यों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

इस बीच 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह रविवार रात लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार संभावित खतरे को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसोम ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि वे सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने लिखा कि फिलहाल किसी तात्कालिक खतरे की जानकारी नहीं है, लेकिन सभी एजेंसियां सतर्क हैं।

इसके बावजूद आयोजक “अत्यधिक सावधानी” के तहत सुरक्षा इंतजाम बढ़ा रहे हैं। समारोह के कार्यकारी निर्माता राज कपूर ने पिछले सप्ताह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑस्कर आयोजन के दौरान अकादमी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करती है और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखती है। इस प्रक्रिया में लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट भी शामिल है।

इस वर्ष ऑस्कर में मध्य-पूर्व से जुड़े फिल्मकारों की मौजूदगी भी चर्चा में है। इजरायली डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार हिला मेडालिया को उनकी फिल्म ‘चिल्ड्रेन नो मोर: वर एंड आर गॉन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में नामांकन मिला है। वहीं मेयेर लेविंसन-ब्लाउंट को उनकी फिल्म ‘बुचर्स स्टेन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इसके अलावा, फिलिस्तीनी डॉक्यूड्रामा ‘द वॉयस ऑफ हिंद रजब’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में नामांकन मिला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव के बीच इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सतर्क रहना सामान्य प्रक्रिया है। फिलहाल अधिकारियों ने कहा है कि समारोह तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा, लेकिन सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें