Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

लाहौल की बुनाई का जादू! विदोशों तक जुराबों के दीवाने हैं लोग...पर्यटकों की 'नंबर 1' डिमांड

23 अक्टूबर, 2025 07:07 PM

हिमाचल प्रदेश के ढालपुर मैदान में कुल्लू दशहरा का उल्लास भले ही थम गया हो, लेकिन लाहौल स्पीति के पारंपरिक ऊनी उत्पादों का बाजार अभी भी अपनी रौनक बिखेर रहा है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा स्थापित किसान उत्पादक संगठनों के स्टॉलों पर, लाहौल-स्पीति की मेहनती महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित ऊनी जुराबें और दस्ताने खरीदारों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इन विशिष्ट उत्पादों को 'जियोग्राफिकल इंडिकेशन' (जीआई) टैग मिलने के बाद इनकी पहचान और मांग में अभूतपूर्व उछाल आया है। अब ये उत्पाद न केवल देश के विभिन्न राज्यों में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। यह सफलता स्थानीय महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनी है और उनके पारंपरिक व्यवसाय को एक नई गति दे रही है।

अटल टनल: पर्यटन और व्यापार का नया द्वार
ढालपुर के नाबार्ड स्टॉलों में सजी इन जुराबों, शॉल, टोपियों और दस्तानों की बढ़ती लोकप्रियता का एक बड़ा श्रेय अटल टनल को भी जाता है। टनल बनने के बाद लाहौल घाटी तक पर्यटकों की पहुँच आसान हुई है, जिससे पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं। सर्दियों में पर्यटक गर्म ऊनी उत्पाद ज़रूर खरीदते हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को साल भर अच्छा-खासा रोजगार मिलता है। अब तो लाहौल घाटी के होटलों, होम स्टे और ढाबों तक में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं इन उत्पादों को बेचकर अपनी आय बढ़ा रही हैं।

पारंपरिक हुनर, अब सशक्तिकरण का माध्यम
अटल टनल के निर्माण से पहले, रोहतांग दर्रे के बर्फ से ढके रहने के कारण लाहौल स्पीति जिला कुछ महीने तक बाहरी दुनिया से कट जाता था। उस समय, इन ग्रामीण महिलाओं के लिए जुराबें और दस्ताने बुनना समय बिताने का मुख्य जरिया होता था। यह हुनर सदियों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा है, जहाँ पारंपरिक त्योहारों और शादियों में इन ऊनी वस्तुओं का लेन-देन किया जाता था।

लाहौल की 'सेव संस्था' ने इस अनमोल विरासत को बचाने और पहचान दिलाने के लिए जुराबों और दस्तानों को जीआई टैग दिलाने की पहल की, जो वर्ष 2021 में सफल रही। आज 10-10 महिलाओं के छोटे-छोटे समूह मिलकर ये बेहतरीन ऊनी उत्पाद तैयार कर रहे हैं। ये महिलाएं नाबार्ड और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इन स्टॉलों पर अपने उत्पाद सीधे बेचकर न केवल अच्छी आय अर्जित कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपनी नियति खुद लिख रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल