Friday, March 20, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के मुफ्त सफर पर 2042 करोड़ का बड़ा निवेश—मान सरकार की मजबूत पहल: डॉ. बलजीत कौर हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एक दिन की गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी, कीमतों में 3% तक तेजी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को नई गति देंगे अमेरिका में 200 बिलियन डॉलर के युद्ध फंडिंग प्रस्ताव पर घमासान, कांग्रेस में उठे बड़े सवाल ऊर्जा संकट के असर को कम करने के लिए IEA की सलाह, वर्क फ्रॉम होम हवाई यात्रा से बचना जैसे दिए कई सलाह सरकार ने नेशनल डेंटल कमीशन का किया गठन, दंत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता ईयू के नेताओं ने प्रवासी प्रवाह के खिलाफ सतर्कता बरतने का लिया संकल्प, मध्य पूर्व में तनाव कम करने का आह्वान दिल्ली-एनसीआर में बरसात का दौरा जारी, तापमान में आई गिरावट

हिमाचल

Shimla: दीपावली पर राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, राज्यपाल को दीं शुभकामनाएं

19 अक्टूबर, 2025 08:49 PM

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी उनके साथ मौजूद थीं। इसके अलावा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दीपावली की पूर्व संध्या पर अपनी पत्नी लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल के साथ शिमला के विख्यात जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दीपावली का त्योहार न केवल घरों को, बल्कि हमारे मन और समाज को भी रोशनी से भर देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाने तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से इस पर्व को आपसी मेल-जोल की भावना के साथ मनाने का आग्रह किया ताकि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले।

 

विधानसभा अध्यक्ष और प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी दी बधाई
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी प्रदेशवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी प्रदेश की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

CBSE में कन्वर्ट हुए 151 स्कूल, शिमला-मंडी के चार और विद्यालय नोटिफाई, डिमांड पर लंबी होती जा रही लिस्ट

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

हर जिला में आपदा रिलीफ स्टोर खोलेगी सरकार, आपदा से निपटने के लिए 70 हजार लोग सिविल डिफेंस को होंगे प्रशिक्षित

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

जनता को पीएम मोदी और एनडीए पर विश्वास, हर जगह लहराएगा भाजपा का परचम: कंगना रनौत

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़

Himachal News: 2534 मिलियन यूनिट बिजली पैदा कर कमाए 1004 करोड़