Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

हरियाणा

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

21 जुलाई, 2026 07:38 PM

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं है। बीजेपी सरकार ने पहले ही किसान के साथ बहुत बड़ा धोखा दिया है। किसान आंदोलन के समय हुए समझौते में MSP की कानूनी गारंटी आदि जो बातें मानी गई थी उनमें से कोई मांग पूरी की नहीं गई और अब देश के किसान को अमेरिका के साथ ट्रेड डील के नाम पर भारी नुकसान पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है। इस डील में अमेरिका के किसानों का उत्पाद हिंदुस्तान के बाजार में लाया जाएगा। जो देश के किसान को स्वीकार्य नहीं है और इसीलिए किसान दोबारा उठ खड़ा हुआ है। लेकिन हरियाणा की किसान विरोधी बीजेपी सरकार उसी तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर खनौरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार को चेताया कि वो ये न भूले कि खनोरी बॉर्डर के इस तरफ हरियाणा भी बैठा है। अगर इसी तरीके से देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का बर्ताव रहेगा तो पूरा हरियाणा, पूरा देश उठकर आएगा। इससे पहले दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों के साथ धरना दिया। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, जय प्रकाश, वरुण चौधरी और सतपाल ब्रह्मचारी ने पेपर लीक घोटालों के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर देश भर से आए नौजवान छात्रों के शांतिपूर्ण संसद मार्च के दौरान हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई में घायल छात्रों और उनके परिवार से नयी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हाल जाना।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संसद मार्च के दौरान देश के नौजवानों पर बर्बर लाठीचार्ज लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दाग कर उनकी आवाज कुचलना पूरी तरह अस्वीकार्य है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। लोकतंत्र में लोगों की आवाज लाठियों के बल पर और विपक्ष की आवाज माइक बंद करके नहीं दबाई जा सकती। न युवाओं की आवाज दबेगी, न विपक्ष की आवाज दबेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर जवाब दें कि सिविल ड्रेस में लाठियाँ भांजने वाले कौन पुलिसकर्मी थे या वो किसी राजनीतिक दल से जुड़े लोग थे। भाजपा की पेपर लीक सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही और अपने हक की आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर लाठियां, आँसू गैस के गोले बरसा रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने युवा छात्रों की आवाज लोकसभा में उठाई लेकिन, बीजेपी की पेपर लीक सरकार ने जवाबदेही से बचने के लिए लोकसभा ही स्थगित करवा दी। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि अगर देश के नौजवानों और छात्रों की चिंताओं पर भारत की संसद में चर्चा नहीं होगी, तो क्या लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में होगी?

उन्होंने कहा कि संसद में पेपर लीक, शिक्षा व परीक्षा प्रणाली पर विस्तृत चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी छात्रों के संघर्ष को निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।
कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। देश की संसद में शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा प्रणाली पर चर्चा कराई जाए और आमूलचूल बदलाव किए जाएँ। क्योंकि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है। जिसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के युवाओं की बात सुनी जाए। नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं : राव नरेंद्र सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का केस दर्ज होना चाहिए : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

प्रजातंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन लोकसभा में जबरन प्रवेश की अनुमति नहीं : अनिल विज

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त

संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों पर संघर्ष ही हरियाणा में परिवर्तन का आधार बनेगा : संजय दत्त