Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

लखनऊ सुपर जायंटस को हराने उतरेंगे सनराइजर्स

08 मई, 2024 12:53 PM

 हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से विरोधी टीम के खिलाफ बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाने वाली टीम अचानक से ढेर हो गई। पिछले कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजों ने निराश किया। अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से उबरकर सनराइजर्स लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के मैच में जीत दर्ज करके प्लेआफ का दावा पुख्ता करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के 11 मैचों में 12 अंक हैं। सनराइजर्स का नेट रनरेट (माइनस 0.065) लखनऊ (माइनस 0.371) से बेहतर है। सनराइजर्स और लखनऊ में से जो जीतेगा वह प्लेआफ की दौड़ में एक कदम आगे होगा। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन पिछले कुछ मैचों में उसके विजय अभियान पर रोक लग गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में वे बड़ा स्कोर नहीं बनाने के कारण सात विकेट से हार गए। ट्रेविस हेड को छोडक़र बाकी बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में खराब फॉर्म में रहे हैं।

युवा अभिषेक शर्मा पिछले चार मैचों में 30 रन से आगे नहीं जा सके हैं। सनराइजर्स के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि हर बार सलामी बल्लेबाजों पर ही जिम्मेदारी नहीं छोड़ी जा सकती, मध्यक्रम को भी कमान संभालनी होगी। दूसरी ओर लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ इकाना स्टेडियम पर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पहली बार 200 से अधिक रन देने के बाद 137 रन पर आउट हो गई। कप्तान केएल राहुल नाकाम रहे, जबकि माक्र्स स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बड़ी पारियां नहीं खेल सके।

सनराइजर्स हैदराबाद— पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी,सनवीर सिंह, फजलहक फारुकी, मार्को यानसेन, आकाश सिंह और मयंक अग्रवाल।

लखनऊ सुपर जायंट्स— केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, माक्र्स स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए