Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

रोहित-विराट की 14 महीने बाद वापसी; T-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, सूर्या-हार्दिक बाहर

08 जनवरी, 2024 12:28 PM

मुंबई: बीसीसीआई ने रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की 14 महीने बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी हुई है। रोहित फिर से टी-20 टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। रोहित और कोहली ने आखिरी टी-20 मैच टी-20 वल्र्ड कप 2022 में खेला था। दोनों ने कुछ समय पहले टी-20 वल्र्ड कप 2024 खेलने की ख्वाहिश जताई थी, जिसका आयोजन पहली से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमरीका में होगा। टी-20 वल्र्ड कप से पहले अफगानिस्तान सीरीज भारत की आखिरी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज है। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली, दूसरा 14 जनवरी को इंदौर, जबकि तीसरा 17 जनवरी को बंगलुरु में होगा। भारत की 16 सदस्यीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी लौटे हैं।

जितेश शर्मा अन्य विकेटकीपिंग ऑप्शन हैं। सैमसन अच्छी फॉर्म में हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक बार फिर टी-20 में जगह नहीं मिली। उन्होंने आखिरी टी-20 मुकाबला अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के सामने खेला था। दक्षिण अफ्रीका के एक महीने लंबे दौरे के बाद धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है। अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और अवेश खान अब पेस अटैक की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है। दोनों चोट से उबर रहे हैं। सूर्यकुमार को साउथ अफ्रीका दौरे पर पैर में चोट लगी थी, जबकि हार्दिक के वल्र्ड कप 2023 के दौरान टखने में इंजरी हुई। दोनों आईपीएल 2024 से पहले पूरी तरह फिट हो सकते हैं। हार्दिक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में भी नहीं खेले। सूर्या के नेतृत्व में भारत ने साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज ड्रॉ करवाई और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से रौंदा। वहीं, बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अंगुली की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड— रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिगंटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए