Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

रूस के कहर से तड़प रहा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले-जानबूझ कर युद्ध को खींच रहे पुतिन

14 दिसंबर, 2025 06:32 PM

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को रूस पर युद्ध को जानबूझकर लंबा खींचने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूसी सेना लगातार यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना रही है, जिससे लाखों लोग बिजली, हीटिंग और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि शुक्रवार से ही यूक्रेनी आपातकालीन और उपयोगिता सेवाएं लगातार काम कर रही हैं, ताकि रूसी हमलों के बाद हालात सामान्य किए जा सकें। उन्होंने कहा, “स्थिति बेहद कठिन बनी हुई है।

सैकड़ों हजार परिवार अब भी बिजली के बिना
मायकोलाइव, ओडेसा, खेरसॉन, चेर्निहिव, डोनेट्स्क, सुमी और ड्निप्रो क्षेत्रों में सैकड़ों हजार परिवार अब भी बिजली के बिना हैं।” उन्होंने मुरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारियों का आभार भी जताया। जेलेंस्की के मुताबिक, रूसी हमले रातभर जारी रहे, जिनमें आम नागरिक भी घायल हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “रूस युद्ध को खींच रहा है और हमारे लोगों को अधिकतम नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।” जेलेंस्की ने खुलासा किया कि सिर्फ पिछले एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर 1500 से ज्यादा अटैक ड्रोन, करीब 900 गाइडेड एरियल बम और 46 मिसाइलें दागीं।उन्होंने इसे रूस की आक्रामकता का स्पष्ट सबूत बताया।

कूटनीति के जरिए शांति की कोशिश
लगातार हमलों के बावजूद जेलेंस्की ने दोहराया कि यूक्रेन सम्मानजनक शांति चाहता है और इसके लिए कूटनीतिक रास्ते पर कायम है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन को सम्मानजनक शांति चाहिए और हम रचनात्मक तरीके से काम करने को तैयार हैं। आने वाले दिन कूटनीतिक प्रयासों के लिए बेहद अहम होंगे।” जेलेंस्की ने बताया कि वह जल्द ही अमेरिका और यूरोपीय देशों के साथ उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कई अहम बैठकें होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव पहले से हुए संपर्कों पर उन्हें और वार्ता टीम को जानकारी देंगे, जबकि सैन्य और सुरक्षा अधिकारी यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी के मसौदे पर काम करेंगे।

ट्रंप के दूतों से भी बातचीत
जेलेंस्की ने यह भी बताया कि उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों से होगी। साथ ही यूरोपीय नेताओं से युद्ध समाप्त करने के लिए एक राजनीतिक समझौते की नींव पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम ऐसा शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, जिसमें यह सुनिश्चित हो कि रूस दोबारा यूक्रेन पर हमला न कर सके।”

रूस पर बड़ा प्रतिबंध
इससे पहले शनिवार को यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा समुद्री प्रतिबंध पैकेज लागू किया। जेलेंस्की के अनुसार, लगभग 700 रूसी जहाजों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो तेल और ऊर्जा संसाधनों के परिवहन के जरिए रूस के युद्ध को वित्तपोषित कर रहे थे। उन्होंने इसे रूस की युद्ध क्षमता पर सीधा प्रहार बताया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर