Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और इनेलो हो जाएगी एक्सपोज : दिग्विजय चौटाला

08 मार्च, 2026 06:23 PM

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि 13 मार्च को हांसी में होने वाले जेजेपी के सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है और गांव-गांव जाकर प्रदेशवासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले देशभर के अनेक कद्दावर नेताओं को निमंत्रण दिया है। इनमें देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल, रविंद्र सिंह भाटी आदि शामिल है। वे रविवार को भिवानी में पत्रकारों से रूबरू थे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को नई राजनीतिक क्रांति की शुरुआत होगी और बीजेपी के खिलाफ नई ताकत बनकर उभरेंगे। वहीं कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने वाली सामाजिक संस्थाओं, खाप प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कलाकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन के मौके पर होने वाले जेजेपी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। वहीं राज्यसभा चुनाव के सवाल पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 37 विधायकों वाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की जीत पर संशय होना बड़ी हैरानी की बात है और ये इस ओर ईशारा करता है कि सीबीआई, ईडी के डर से पहले ही कई लोग सरेंडर कर चुके है। दिग्विजय ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार को जीताने के लिए साजिशें रची जा रही है, जिसमें कांग्रेस और इनेलो के लोग शामिल है। अगर पैसों के दम पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत जाता है तो कांग्रेस व इनेलो हरियाणा में राजनीति करने की हकदार नहीं होगी, क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता पूरी तरह एक्सपोज हो जाएंगे। दिग्विजय ने ये भी कहा कि कांग्रेस को कमेरे वर्ग के उम्मीदवार को जीताने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही दो राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। वहीं मंडियों में किसानों की फसलों को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि रबी फसल की खरीद के दौरान वह स्वयं युवाओं के साथ मंडियों का दौरा करेंगे, यदि कहीं भी किसानों की फसलों को खरीदने में समस्या हुई तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इसके उपरांत दिग्विजय चौटाला ने हिसार जिले के विभिन्न गांवों का भी दौरा करते हुए ग्रामीणों को 13 मार्च को होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित