नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने उन 10 खिलाडिय़ों के बारे में भविष्यवाणी की है, जिन्हें मंगलवार को दुबई में होने वाले ऑक्शन में मोटी रकम मिलने वाली है। अश्विन की इस लिस्ट में कुछ भारतीय खिलाडिय़ों का भी नाम है, जिन पर पैसों की बारिश होने की संभावना है। अश्विन ने प्रिडिक्ट किया है कि तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले बल्लेबाज शाहरुख खान को 10 से 14 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। इस लिस्ट में उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को भी रखा है। हर्षल को अश्विन के मुताबिक सात करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। अश्विन ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वालों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को रखा है। अश्विन का मानना है कि ये खिलाड़ी 14-14 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम हासिल कर सकते हैं।