Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

14 मई, 2026 07:55 PM

चंडीगढ़ : पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज 'लुक्‍खे' में एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ दिए अपने बयान की वजह से मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ के एक वकील उज्जवल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उज्जवल भसीन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैंने बुधवार को एसएसपी चंडीगढ़ के पास पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की है।" उन्होंने कहा, "लुक्खे नाम की एक वेबसीरीज सीरीज में उन्होंने एक किरदार निभाया है और वह उन औरतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जो सुबह में काम करती हैं और घर आकर हम सभी को शाम में खाना भी देती हैं। हमें संभालती हैं। ये हमारी मां, बहन, बीबी, बेटी कोई भी हो सकती है। उन सभी को साथ में लेते हुए मैंने एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है।"

भसीन ने कहा, "मेरी शिकायत पर अभी तक किसी भी विभाग से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हमारे शहर की एसएसपी एक महिला हैं, जो अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उनके कार्यों को देखते हुए एक साल का एक्सटेंशन भी मिला है, तो मुझे कार्रवाई की उम्मीद है।"

उज्जवल भसीन ने कहा, "मुझे लगता है कि अधिकारी योगराज सिंह का बयान सुनते ही जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करेंगे। बयान उस महिला के खिलाफ है और जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि शूटिंग में चंडीगढ पुलिस की वर्दी है। किरदार निभाने वाली महिला का नाम गुरबानी कौर है। इस नाम से भावनाएं जुड़ी हैं। हम बहुत ही सम्मान के साथ गुरबानी का नाम लेते हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर एसएसपी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज नहीं करती तो हमें अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। मैंने महिला आयोग को भी लिखा है कि योगराज सिंह पर स्वत: संज्ञान लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।"

उज्जवल भसीन ने कहा, "यह मुद्दा सिर्फ चंडीगढ़ की महिलाओं का नहीं है। यह पूरे देश में काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ दिया गया बयान है।"
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस बयान के बाद योगराज सिंह को कोई आदर्श के रूप में देखेगा। वे सभी माता-पिता जो अपने बच्चों को क्रिकेट सीखने के लिए उनके पास भेजते हैं, शायद ही भेजेंगे। योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे भी किसी मां की कोख से पैदा हुए हैं। उनके घर में भी बेटी, बहु हैं। मैं एसएसपी से मांग करता हूं कि न सिर्फ योगराज सिंह बल्कि फिल्म के निर्देशक के खिलाफ भी एफआईआर हो और इस फिल्म पर रोक लगाई जाए।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट