Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

यूरोपीय संघ ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, ऊर्जा एवं जल परियोजनाओं पर हमले रोकने की मांग

20 मार्च, 2026 07:28 PM

युद्ध के कारण बढ़ती ऊर्जा कीमतों से निपटने के लिए ब्रसेल्स में हुई यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और पश्चिम एशिया में जल एवं ऊर्जा अवसंरचना पर हवाई हमले रोकने की मांग की गई। यूरोपीय परिषद के नाम से जाने जाने वाले 27 यूरोपीय संघ देशों के सभी प्रमुखों ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान जारी कर ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर करने और युद्धरत पक्षों से ''तनाव कम करने और अधिकतम संयम बरतने'' का आह्वान किया।

बयान में कहा गया, ''यूरोपीय परिषद जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त करती है और आर्थिक स्थिरता सहित शत्रुता के दूरगामी प्रभावों पर बारीकी से नज़र रख रही है।'' इन नेताओं ने ईरान से फारस की खाड़ी के पार पड़ोसी देशों पर हमले रोकने का आग्रह किया, पश्चिम एशिया में संभावित बड़े पैमाने पर शरणार्थी संकट को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा और कहा कि यूरोपीय संघ के कुछ देश ''होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने'' के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ के नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें उन्होंने देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए सैन्य साजो-सामान भेजने की बात कही थी। होर्मुज जलडमरूमध्य तेल, गैस और उर्वरक के वैश्विक प्रवाह का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। युद्ध के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और यूरोप में नए शरणार्थी संकट की आशंकाओं ने नेताओं को शिखर सम्मेलन में पश्चिम एशिया को प्राथमिकता देने के लिए बाध्य किया।

शिखर सम्मेलन से पहले बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने कहा, ''हम ऊर्जा संकट को लेकर बहुत चिंतित हैं।'' उन्होंने कहा कि युद्ध से पहले भी ऊर्जा की कीमतें बहुत अधिक थीं, लेकिन इस संघर्ष ने ''कीमतों में और उछाल ला दिया है।'' नकदी संकट से जूझ रहे और युद्धग्रस्त यूक्रेन को भारी ऋण देने के विरोध को रोकने के लिए हंगरी को राजी करने में विफल रहने के बाद, नेताओं ने यूक्रेन के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण पर भी चर्चा की।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें