Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

यूक्रेन का रूसी बंदरगाह पर ड्रोन हमला: तेल टैंकों में लगी आग, 3 लोगों की मौत

22 जनवरी, 2026 05:30 PM

यूक्रेन द्वारा किए गए एक ड्रोन हमले में रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र के एक प्रमुख बंदरगाह पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्रास्नोदार के गवर्नर वेनीआमिन कोंद्रात्येव ने टेलीग्राम पर बताया कि हमला तेम्रयुक जिले के वोल्ना गांव में स्थित बंदरगाह टर्मिनलों पर हुआ। हमले के बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसने तेल उत्पादों से भरे चार भंडारण टैंकों को अपनी चपेट में ले लिया। गवर्नर के अनुसार, आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य जारी हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

तमां बंदरगाह रूस का एक अहम निर्यात केंद्र है, जहां से तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, कोयला, सल्फर, अमोनिया, यूरिया और खाद्य सामग्री का निर्यात किया जाता है। इससे पहले 20 जनवरी की रात, रूस के अडिगिया गणराज्य के ताक्तामुकायस्की जिले में हुए एक अन्य ड्रोन हमले में कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे। क्षेत्र के प्रमुख मुरात कुम्पिलोव ने बताया कि इनमें से नौ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इस हमले में कोई मौत नहीं हुई। हमले के बाद नोवाया अडिगिया गांव में एक बड़ी आग लग गई, जिससे एक अपार्टमेंट इमारत और पास का पार्किंग क्षेत्र क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 15 वाहन पूरी तरह जल गए, जबकि 25 अन्य क्षतिग्रस्त हुए। उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी हवाई हमलों के कारण बिजली, पानी और हीटिंग व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। कीव के मेयर विताली क्लिचको ने बताया कि शहर की 5,635 इमारतों में हीटिंग बंद हो गई है। कीव में एक महिला घायल हुई है, जबकि कई इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। आसपास के क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं जब कीव में रात का तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। यूक्रेन की आपात सेवाओं ने शहर में 91 हीटिंग टेंट लगाए हैं, जहां लोग खुद को गर्म कर सकते हैं और अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर