Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे • एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब • मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले • कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

पंजाब

युद्ध नशों विरुद्ध: नशा तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए अवैध हवाला संचालकों के खिलाफ 3-दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू

10 जून, 2026 08:39 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुरूप नशों के खिलाफ छेड़ी गई निर्णायक लड़ाई को और तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अगले चरण की शुरुआत की है। इसके तहत अवैध हवाला कारोबारियों और संचालकों के खिलाफ तीन दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो ड्रग मनी के लेन-देन और नशा तस्करी नेटवर्क को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

डीजीपी ने कहा, “पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करी नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए सुदृढ़ रणनीति अपनाई है। इसका उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित धन से निर्मित वित्तीय परिसंपत्तियों की पहचान करना, उनका पता लगाना, उन्हें फ्रीज करना तथा जब्त करना है।”

अभियान की शुरुआत से अब तक पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों, हवाला संचालकों, मादक पदार्थों की अवैध कमाई तथा गैर-कानूनी तरीके से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई कर नशा तस्करी नेटवर्क के वित्तीय ढांचे को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया है। इस अभियान का उद्देश्य ड्रग सिंडिकेटों के आर्थिक आधार को पूरी तरह ध्वस्त करना भी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े गुप्त वित्तीय चैनलों को निशाना बनाने से नार्को-हवाला सिंडिकेटों को बड़ा झटका लगा है। ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक विशेष प्रवर्तन अभियानों में 73 हवाला संचालकों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 10 करोड़ रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है।

नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को जब्त कर उन्हें कड़ा सबक सिखाने के उद्देश्य से डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत 830 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां फ्रीज की गई हैं। उन्होंने बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा 1,727 से अधिक संपत्तियों को जब्त करने संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की जा चुकी है।

अवैध वित्तीय गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ इन बड़ी कार्रवाइयों के अलावा पुलिस टीमों ने 1 मार्च 2025 से अब तक आरोपियों के कब्जे से नशा कारोबार से अर्जित 20 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई भी बरामद की है।

डीजीपी ने कहा कि यह अभूतपूर्व सफलता ठोस जांच और खुफिया जानकारी आधारित पुलिसिंग का परिणाम है। उन्होंने कहा, “नशों के खिलाफ लड़ाई केवल गिरफ्तारियों और बरामदगियों से नहीं जीती जा सकती। हवाला नेटवर्क, अपराध से अर्जित आय और अवैध रूप से प्राप्त संपत्तियों को निशाना बनाकर हम तस्करों के वित्तीय ढांचे को नष्ट कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे इस धन का उपयोग आगे किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के लिए न कर सकें।”

पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ शून्य-सहनशीलता (ज़ीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई हुई है और नशा तस्करी की वित्तीय रीढ़ को तोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष