Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• संविधान गौरव दिवस पर बड़ी तैयारी, अमित शाह-नड्डा-नितिन नवीन अलग-अलग शहरों में करेंगे कार्यक्रम • संविधान दिवस पर गडकरी, योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- लोकतंत्र की आत्मा है संविधान • केंद्रीय गृह सचिव और IB प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा • ‘आतंकवाद मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध’, 26/11 मुंबई हमले की बरसी पर अमित शाह और राजनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • राष्ट्रीय संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बाबासाहेब को किया नमन • UGC नेट दिसंबर 2026: परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होंगे एग्जाम • कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, पीएम मोदी ने बताई विशेषता • ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा • हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन की बैठक के लिए सेशेल्स और मॉरीशस के विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे • अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

दुनिया

26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे

26 नवंबर, 2026 11:50 AM

नई दिल्ली : मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों की बरसी पर अमेरिका ने 166 निर्दोषों को याद किया, जिन्हें आतंकियों ने अपनी गोलियों का शिकार बनाया था। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हमेशा खड़ा है और दोनों देश मिलकर उसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की एक तस्वीर भी जारी की गई। इसके साथ अपने संदेश में उन्होंने लिखा, “मुंबई आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले 166 लोगों को अमेरिका आज याद कर रहा है। इनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।”

उन्होंने आगे कहा, “इस साल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ मैं ताज महल पैलेस होटल स्थित स्मारक गया था। वहां हमने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही भारतीय सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान का सम्मान किया था, जिन्होंने साहस का परिचय दिया था।”

अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह भारत के साथ खड़ा है और दोनों देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच साझेदारी आतंकवादियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए बेहद अहम है।

रूबियो ने तीन दिवसीय भारत यात्रा के दौरान मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने स्मारक पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे। उस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर समन्वित हमले किए थे। ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस सहित कई स्थानों को निशाना बनाया गया था। तीन दिनों तक चले इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।

इस हमले ने भारत और अमेरिका सहित पूरी दुनिया को आतंकवाद के सीमा-पार नेटवर्क की गंभीरता का एहसास कराया था।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

ट्रंप ने 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की नागरिकता संबंधी नई पाबंदियों पर लगाई रोक

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान बिछड़े 9 मासूमों की घर वापसी, व्हाइट हाउस ने मेलानिया ट्रंप को श्रेय दिया

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार