Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

मैं महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हूं, अनाया बांगर की आईसीसी-बीसीसीआई से बड़ी मांग

20 जून, 2025 03:37 PM

नई दिल्ली; भारत के पूर्व क्रिकेट संजय बांगर की संतान अनाया बांगर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ट्रांसजेंडर क्रिकटरों का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में कहा है कि वैज्ञानिक रूप से वह महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हैं। सवाल यह है कि क्या दुनिया इसके लिए तैयार है। अनाया बांगर का पूर्व नाम आर्यन बांगर था। वह एक साल तक हार्मोन रिप्लेसमेंट थिरेपी से गुजरकर लडक़ा से लडक़ी बन चुकी हैं। अभी ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। अनाया बांगर ने 8 पेज की ‘साइंटिफिक रिपोर्ट’ को शेयर करते हुए ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने की पुरजोर वकालत की है। एक तरह से उन्होंने यह बहस छेडऩे की कोशिश की है कि क्या ट्रांसजेंडर्स को महिला क्रिकेट खेलने के योग्य माना जा सकता है। अनाया आईसीसी और बीसीसीआई के सामने पेश करने की योजना बना रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, साइंस कहता है मैं वूमन क्रिकेट के लिए एलिजिबल हूं।

अब सवाल यह है क्या दुनिया तैयार है, सच सुनने के लिए?’ वह वीडियो में कहती हैं, पहली बार मैं एक ट्रांसवूमन एथलीट के तौर पर अपनी यात्रा से जुड़ी साइंटिफिक रिपोर्ट को शेयर कर रही हूं। हार्मोन थैरेपी शुरू होने बाद पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से मैं स्ट्रक्चर्ड फीजियोलॉजिकल असेसमेंट से गुजरी हूं। इस रिपोर्ट में मेरे ट्रांजिशन का असली मापने योग्य प्रभाव दर्ज है, न कि कोई राय है। अनुमान नहीं बल्कि डाटा है। अनाया ने आगे कहा, मैं इसे पूरी पारदर्शिता और उम्मीद के साथ बीसीसीआई और आईसीसी के पास जमा कर रही हूं। मेरा इकलौता उद्देश्य ऐसी चर्चा शुरू करना है, जो तथ्य आधारित हो, भय आधारित नहीं। जगह बनाने की है, न कि उसे बांटने की। आप सहमत हों या नहीं, इसे देखने के लिए आपको धन्यवाद।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी