Sunday, April 05, 2026
BREAKING
LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- 'फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब' जींद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: नायब सिंह सैनी

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 6 अप्रैल को पी.आर.टी.सी. की 100 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, पंजाब के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की ओर बड़ा कदम

05 अप्रैल, 2026 05:22 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 6 अप्रैल, 2026 को पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) की 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पूरे सूबे में आधुनिक, कुशल और सुलभ आवागमन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

इस पहल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, पंजाब के वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने और पूरे पंजाब के लोगों के लिए एक भरोसेमंद और सुलभ परिवहन नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा, "इन बसों को हरी झंडी दिखाना इस दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।"

पी.आर.टी.सी. के आधुनिकीकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "पंजाब सरकार कुल 100 मिडी और 309 साधारण बसों की खरीद के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का पूंजीगत निवेश कर रही है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती मांग को तेजी से पूरा करने और कॉर्पोरेशन की परिचालन क्षमता को और बढ़ाने के लिए, पी.आर.टी.सी. किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त साधारण बसें भी चलाई जाएंगी।" उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक कदम मुख्य मार्गों पर कुशल सेवा प्रदान करने को सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।

परिवहन के विकास के बारे में व्यापक रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए, वित्त मंत्री ने पनबस के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना भी साझा की। उन्होंने कहा, "सरकार द्वारा पनबस के बेड़े में कुल 606 बसें शामिल करने की योजना है। इस व्यापक योजना में 387 नई बसें शामिल हैं, जिन्हें सीधे तौर पर बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा, किलोमीटर स्कीम के तहत, पनबस 19 वोल्वो बसें, 100 एच.वी.ए.सी. बसें और 100 साधारण बसें शामिल करेगी।"

परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा, "पी.आर.टी.सी. और पनबस के बेड़े में एक हजार से अधिक नई और किलोमीटर स्कीम वाली बसों को शामिल करके, राज्य सरकार पंजाब के आवागमन प्रबंधन को भविष्य की जरूरतों के अनुसार सक्रिय रूप से तैयार कर रही है।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विस्तार भगवंत मान सरकार की सार्वजनिक बेड़े के आधुनिकीकरण और सार्वजनिक परिवहन को यात्रा के भरोसेमंद साधन के रूप में मजबूत करने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "इस पहल का उद्देश्य न केवल बेहतर संपर्क के माध्यम से आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाना है, बल्कि पूरे पंजाब में यात्रियों के आराम और सड़क सुरक्षा को भी प्राथमिकता देना है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी

भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी

राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू

राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू

आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- 'फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब'

आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- 'फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब'

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले, हिमाचल का एंट्री टैक्स आम लोगों के खिलाफ

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बोले, हिमाचल का एंट्री टैक्स आम लोगों के खिलाफ

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

ट्रिनिटी सेवा फाउंडेशन द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

डायलिसिस से लेकर कैंसर के इलाज तक, भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने 2 लाख परिवारों को आर्थिक बर्बादी से बचाया: डॉ. बलबीर सिंह

डायलिसिस से लेकर कैंसर के इलाज तक, भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने 2 लाख परिवारों को आर्थिक बर्बादी से बचाया: डॉ. बलबीर सिंह

रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह

रॉकी व्यू काउंटी, कैलगरी, कनाडा के नव नियुक्त मेयर के सम्मान में आयोजित समारोह

"खेतों तो प्लेट तक" – पंजाब की कृषि को मजबूत करने के लिए एक नवीन पहल

दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’*

दिल की बीमारियों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज; आपातकालीन स्थितियों में सहायता प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’*