Friday, November 13, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान • अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां • मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर • भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत • डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला • श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट • योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया • चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया • ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

पंजाब

मान सरकार द्वारा 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित; आशीर्वाद योजना में किसी भी अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस: डॉ. बलजीत कौर

13 नवंबर, 2026 06:52 PM

चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत 2.86 लाख लाभार्थियों को 1,164 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता पारदर्शी तरीके से जारी की है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले में सामने आए अनियमितताओं के 62 कथित मामलों, जिनमें लगभग 31.62 लाख रुपये की राशि शामिल है, को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इन मामलों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करवाई गई है तथा जांच के दौरान दोषी पाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभाग को प्रदेश के सभी जिलों में आशीर्वाद योजना के तहत जारी की गई वित्तीय सहायता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार द्वारा जारी की गई प्रत्येक राशि सही एवं पात्र लाभार्थी तक पहुंचे और सरकारी धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ हो।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "जनता का पैसा जनता की भलाई के लिए है और सरकारी धन के एक-एक पैसे का उचित इस्तेमाल सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब भर के 24 लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़े तोहफे का ऐलान

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन अत्यंत आवश्यक: गुरमीत सिंह खुड्डियां

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला

योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया

योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया

चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया

चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले