Friday, November 13, 2026
BREAKING
• भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत • डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला • श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट • योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया • चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया • ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’ • दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’ • पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पंजाब

डीएपी खाद की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग बरकरार रखना किसानों के लिए बड़ी राहत: लखवंत सिंह साफूवाला

13 नवंबर, 2026 01:44 PM

मोगा। भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा के अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल के दिशा-निर्देशों के तहत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखवंत सिंह साफूवाला ने किसान मोर्चा के साथियों के साथ एक बैठक की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए लखवंत सिंह साफूवाला ने केंद्र सरकार द्वारा डीएपी खाद की कीमत 1,350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम बैग बरकरार रखने और रबी सीजन 2026-27 के लिए खादों पर 62,370.02 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी देने के फैसले का स्वागत किया तथा किसान भाइयों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में खादों और कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद डीएपी की कीमत स्थिर रखने का केंद्र सरकार का फैसला किसानों के हित में बड़ी राहत है। इससे किसानों को खेतीबाड़ी के बढ़ते खर्चों के दौर में आर्थिक सहारा मिलेगा और फसलों की पैदावार के लिए आवश्यक खाद उचित कीमत पर उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर उनके साथ राजपाल ठाकुर, प्रदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखवीर सिंह, गुरमेल सिंह, सतनाम सिंह, संजीव लाला तायल, बिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की भलाई के लिए उठाए जा रहे कदमों में खादों पर सब्सिडी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं तथा किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन उचित कीमतों पर उपलब्ध करवाना समय की मुख्य आवश्यकता है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खादों की कीमतों को नियंत्रण में रखने के साथ-साथ उनकी निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ देश के प्रत्येक किसान तक पहुंचेगा।

अंत में लखवंत सिंह साफूवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहने चाहिए।

कैप्शन: पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा जिला मोगा के अध्यक्ष लखवंत सिंह साफूवाला एवं उपस्थित अन्य साथी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

भाजपा के प्रदर्शन के बाद नगर निगम ने हटाया कचरे का ढेर, डॉ. हरजोत कमल ने फैसले का किया स्वागत

योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया

योगीराज ब्रह्मचारी कुटिया में श्री श्याम सेवा परिवार ने श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्याम संकीर्तन करवाया

चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया

चेत राम रतन ने बंगा विधानसभा से टिकट के लिए दावा किया

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया