मोगा : श्याम सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा द्वारा 20 नवंबर को श्री श्याम मंदिर जालंधर कॉलोनी गली नंबर 3 पुराना कोटकपूरा रोड में भव्य एवं अलौकिक 'श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव संकीर्तन' अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर संकीर्तन का पावन निमंत्रण कार्ड समाज सेवी अनूप सूद, शम्भू कुमार सोनी व पार्षद मंजीत सिंह धम्मू को श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया। इस मौके पर सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष व पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू व कैशियर राम प्रकाश मंगला ने सभी शहर निवासियों को 20 नवंबर को आयोजित होने वाले संकीर्तन में सपरिवार शामिल होकर खाटू नरेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि संकीर्तन के दिन मंदिर परिसर को भव्य व आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा प्रसिद्ध संकीर्तन मंडलियों द्वारा बाबा श्याम का गुणगान किया जाएगा। इसके उपरांत भक्तों के लिए अटूट लंगर और महाप्रसाद का प्रबंध भी रहेगा। आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। फोटो-मोगा में श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड समाज सेवी अनूप सूद, शम्भू कुमार सोनी व पार्षद मंजीत सिंह धम्मू को भेट करते हुए सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष व पार्षद भारत भूषण गर्ग राजू व कैशियर राम प्रकाश मंगला ।