Friday, November 13, 2026
BREAKING
• दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’ • पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे • अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई • भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया • सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली • भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

राष्ट्रीय

सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी

13 नवंबर, 2026 10:55 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि कुछ लोग ‘‘अपनी जेब से संविधान निकालते हैं’’ और सोचते हैं कि देश का संविधान एवं लोकतंत्र उनकी जेब में है। उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार में नहीं होने के बावजूद’’ ऐसे लोगों पर ‘‘सत्ता का अलग ही नशा’’ है।

पीएम मोदी ने इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित ‘किसान तक भारत कृषि सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस दौरान किसी पार्टी या नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ‘‘आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। वे सोचते हैं कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। सरकार में नहीं रहते हुए भी उन्हें सत्ता का अलग ही नशा है।’’

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान ऐसे लोगों का व्यवहार कैसा होता है, इसे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की एक घटना से समझा जा सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार अर्थव्यवस्था के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों की सूची में गुजरात को पहला स्थान मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात को पहले स्थान पर रखने वाली संस्था का नाम देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था। इतना संकेत ही काफी है।’’

उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग जाने-माने अर्थशास्त्रियों के शोध पर आधारित थी, लेकिन दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों को ‘‘गुजरात की प्रतिष्ठा बर्दाश्त नहीं हुई’’ और उन्होंने शोध करने वालों को परेशान करना शुरू कर दिया। पीएम ने कहा, ‘‘ये वही लोग हैं जो शहादत और लोकतंत्र की बातें करते हैं। यह बहुत पहले की बात है। इसके बाद क्या हुआ, यह आप शोध करके पता लगा सकते हैं।’’

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बड़ा दावा : मुझे घर में नजरबंद किया गया, चारों ओर दर्जनों हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी चुनाव में नया सियासी गठबंधन: चंद्रशेखर और ओवैसी ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, चंद्रशेखर होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

यूपी के 93 लाख उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सही बिजली बिल के लिए लागू हुई ऑडिट व्यवस्था

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा

संभल में बुलडोजर ऐक्शन फुल ऑन; 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया, मस्जिद पर भी गरजा