Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में पक्के घाट में होगी छठ पूजा, विज के प्रयासों से छठ व्रतियों को मिली बड़ी सौगात • हरियाणा में 70 प्रतिशत निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने का लक्ष्य : राव नरबीर सिंह • हरियाणा का किसान अपनी मेहनत और पसीने से देश के अन्न भंडार भरने में निभा रहा अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि • हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मुहिम, गांव-गांव चौपाल लगाकर उठाए वोट चोरी के मुद्दे • भाजपा सरकार में अफसरशाही के हवाले प्रदेश और जनता बेहाल : दिग्विजय चौटाला • पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट • 'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना • केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा • पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

12 नवंबर, 2026 07:51 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिस्ट की कॉपी शेयर की। पार्टी ने लिखा कि आम आदमी पार्टी ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की है। सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लिस्ट की बात करें तो इससे पहले 31 अक्टूबर को पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर कुल 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पीएसी की बैठक में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श हुआ। इससे पहले उम्मीदवारों के चयन के लिए बनी समिति ने अलग-अलग स्रोतों से मिली सर्वे रिपोर्ट और जनता की राय की समीक्षा की, ताकि यह समझा जा सके कि जनता किन उम्मीदवारों को पसंद करती है और आम आदमी पार्टी के काम करने के तरीके को लेकर लोगों की क्या राय है। इसके बाद पीएसी ने हर नाम को अलग-अलग मंजूरी दी। अभी पूरी पीएसी बैठक में ही मौजूद है। 31 विधानसभा क्षेत्रों को अंतिम रूप दिया गया है और 31 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इससे पहले हम 40 उम्मीदवारों को पहले ही तय कर चुके थे। इस तरह अब कुल उम्मीदवारों की संख्या 71 हो गई है।


उन्होंने कहा कि इसमें नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। यह पार्टी मेहनत करने वाले को खोज लेती है। हमारे यहां कोई कोटा सिस्टम नहीं है। यहां कोई सिफारिश नहीं चलती है। यहां सिर्फ काम चलता है। हम उन लोगों को टिकट दे रहे हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं।
पार्टी की दूसरी लिस्ट के अनुसार, सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीना नगर से शमशेर सिंह, कादियां से गुरइकबाल सिंह महल, फतेहगढ़ चूड़ियां से हरजोबनजीत सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलबीर सिंह गिल, अमृतसर उत्तर से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल, भुलत्थ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा और फगवाड़ा और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।


वहीं फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया, शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर उत्तर से विनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली, आदमपुर से पवन कुमार टीनू, मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी, नवांशहर- रॉबी कंग, चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी, दाखा से डॉ. केएनएस कंग, जगराओं से सरवजीत कौर मानुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लूआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर, शुतराना से वनिंदर कौर लूम्बा अपने प्रतिद्वंद्वी से दो-दो हाथ करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा